1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स में पीछे छूट गए अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण, साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने कर दिया कमाल

लॉर्ड्स में पीछे छूट गए अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण, साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने कर दिया कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 14, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 04:38 pm IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एडन मारक्रम और टेम्बा बावुमा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों के बीच चौथी पारी में तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई।

WTC FINAL- India TV Hindi
एडन मारक्रम और टेम्बा बावुमा Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए मिले 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 213 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम 102 जबकि टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी हो चुकी थी।

टेम्बा बावुमा ने जड़ा अर्धशतक

चौथे दिन दोनों बल्लेबाज ने संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन टीम के खाते में सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके। कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा। मारक्रम और बावुमा के बीच चौथे विकेट के लिए 147 रनों की शानदार साझेदारी हुई। बावुमा 66 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इससे पहले ही बावुमा ने मारक्रम के साथ मिलकर लॉर्ड्स में बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया। 

भारतीय जोड़ी से आगे निकले अफ्रीकी जोड़ी

दरअसल, बावुमा और मारक्रम के बीच हुई 147 रनों की साझेदारी लॉर्ड्स में चौथी पारी में मेहमान जोड़ी द्वारा बनाई गई ये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। अगरकर और लक्ष्मण के बीच लॉर्ड्स में 2002 में 126 रनों की साझेदारी हुई थी। 

लॉर्ड्स में चौथी पारी में बतौर मेहमान जोड़ी सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। लैरी गोम्स और गॉर्डन ग्रीनिज की जोड़ी ने 1984 में टेस्ट मैच की चौथी पारी में नाबाद 287 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद माइकल क्लार्क और ब्रैड हैडिन का नंबर आता है। दोनों के बीच यहां साल 2009 में 185 रनों की साझेदारी हुई थी। 

लॉर्ड्स में चौथी पारी में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली मेहमान जोड़ी

  • 287* - लैरी गोम्स, गॉर्डन ग्रीनिज, साल 1984
  • 185 - माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन, साल 2009
  • 147 - टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम, साल 2025
  • 126 - अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण, साल 2002

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल