1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के इस नियम ने उड़ाए टीमों के होश, अब होगी भयंकर उठापटक

आईपीएल के इस नियम ने उड़ाए टीमों के होश, अब होगी भयंकर उठापटक

 Published : May 20, 2025 04:23 pm IST,  Updated : May 20, 2025 04:23 pm IST

आईपीएल टीमों के बीच अब इस बात के लिए जंग हो रही है कि कौन सी टीम पहले और दूसरे नंबर पर अंक तालिका में फिनिश करेगी। इसके नियम आपको जान लेना चाहिए।

ipl 2025- India TV Hindi
आईपीएल Image Source : IPL

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अब तक तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं कुल मिलाकर पांच टीमें अब इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। यानी अब दो टीमें ऐसी हैं, जो ना तो बाहर हुई हैं और ना ही उनकी टॉप 4 में अभी जगह सुरक्षित हुई है। इस बीच ये भी तय होना बाकी है कि जो तीन टीमें इस वक्त टॉप पर चल रही हैं, उसमें से पहले नंबर पर कौन सी टीम फिनिश करेगी। दरअसल पहले और दूसरे नंबर पर जो भी टीम लीग चरण का समापन करती है, उसके लिए आगे जाने की चांस ज्यादा हो जाते हैं। इस बीच आईपीएल के एक नियम ने टीमों के होश फख्ता कर दिए हैं। अगर ये नियम पिक्चर में आया तो टीमों के बीच भयंकर तौर पर उठापटक देखने के लिए मिल सकती है। 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच से होगा प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला

आईपीएल में इस साल अब तक पंजाब किंग्स, आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। चौथी टीम का फैसला मुंंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच से होगा। आईपीएल में एक जीत पर दो अंक दिए जाते हैं। अगर मैच किसी कारण नहीं हो पाता है तो फिर दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाता है। वहीं हारने पर कुछ भी नहीं मिलता है। जो टीम सबसे ज्यादा अंक लेकर आती है, वो टेबल टॉपर कहलाती है। लेकिन अगर दो टीमों के अंक बराबर हो जाएं तो फिर कौन सी टीम नंबर वन कही जाएगी, ये एक बड़ा सवाल है। हो सकता है तो कि आप कहें कि अंक बराबर होने पर जिस टीम का नेट रन रेट ज्यादा होगा, वो टॉप करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। अंक बराबर होने की स्थिति में ये देखा जाएगा कि किस टीम ने मैच ज्यादा जीते हैं। 

टीमों के अंक बराबर हुए तो फिर जीते हुए मैचों की संख्या देखी जाएगी

अब इसे जरा आसान भाषा में समझिए। मान लीजिए कि अंक तालिका में पहले और दूसरे नंबर की टीम के बराबर अंक हो जाते हैं। दोनों टीमों के 20-20 प्वाइंट्स होते हैं। तो फिर पहले ये देखा जाएगा कि किस टीम ने मैच ज्यादा जीते हैं। जिस टीम ने मैच ज्यादा जीते होंगे वे टीम ऊपर रहेगी और कम मैच जीतने वाली टीम नीचे रहेगी। लेकिन अगर जीते हुए मैचों की संख्या भी बराबरी पर आ जाती है तो फिर ऐसी स्थिति में नेट रन रेट देखा जाएगा। जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा, वो ऊपर रहेगी, वहीं दूसरी टीम अपने आप नीचे चली जाएगी। लेकिन ये सब तभी होगा, जब अंक बराबर होंगे, यानी पहली प्राथमिकता तो अंकों को ही दी जाएगी। 

पहले और दूसरे नंबर की टीम को फाइनल में जाने के मिलते हैं दो मौके

जो टीम अंक तालिका में पहले और दूसरे नंबर पर फिनिश करती है, उसे फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं। पहले टीम को क्वालीफायर वन खेलने का मौका मिलता है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो सीधे फाइनल में चली जाएगी। लेकिन हराने वाली टीम अभी बाहर नहीं होगी। उसे क्वालीफायर 2 में खेलने का मौका दिया जाता है। अगर टीम ये मैच जीत जाती है तो काम बन जाएगा, लेकिन अगर हारी तो फिर खेल खत्म हो जाता है। लेकिन तीसरे और चौथे नंबर वाली टीम को ये मौका नहीं मिलता। नंबर तीन और चार के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है। जो भी टीम इस मैच को हारी, वो बाहर और जो जीती, उसे क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिलता है। यानी तीसरे और चौथे नंबर की टीम को फाइनल में जाने के लिए लगातार दो मैच जीतने होते हैं, वहीं पहले और दूसरे नंबर की टीम को एक जीत के साथ ही फाइनल में एंट्री मिल जाती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल