1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारत के खिलाफ इस प्लेयर ने जड़ा सबसे तेज शतक, इंग्लैंड के लिए किया सबसे बड़ा कमाल

IND vs ENG: भारत के खिलाफ इस प्लेयर ने जड़ा सबसे तेज शतक, इंग्लैंड के लिए किया सबसे बड़ा कमाल

 Published : Feb 16, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 05:04 pm IST

IND vs ENG 3rd Test: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के एक स्टार खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इन प्लेयर ने शानदार शतक जड़ा है और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

IND vs ENG- India TV Hindi
IND vs ENG Image Source : GETTY

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन शतक लगाए। रोहित ने 131 रन और जडेजा ने 112 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के प्लेयर्स ने भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के एक युवा खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इस प्लेयर ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल

तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर जैक क्राउली सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। बेन डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने सिर्फ 88 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। बेन डकेट इंग्लैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इसके अलावा वह इंग्लैंड की तरफ से भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड का कोई भी प्लेयर भारत की धरती पर भारत के खिलाफ 88 गेंदों से कम में टेस्ट शतक नहीं लगा पाया था। भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। उन्होंने 84 गेंदों में ये शतक लगाया था। वहीं क्लाइव लॉयड ने 85 भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर 85 गेंदों में शतक लगाया था। ओवर ऑल बेन डकेट तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 88 गेंदों में शतक लगाया है। 

भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर सबसे तेज लगाने वाले बल्लेबाज:

एडम गिलक्रिस्ट- 84 गेंद, साल 2001 

क्लाइव लॉयड- 85 गेंद, साल 1974 
बेन डकेट- 88 गेंद, साल 2024
रॉस टेलर- 99 गेंद, साल 2012

ऐसा रहा है करियर

बेन डकेट भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इस समय 109 गेंदों में 130 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने इंग्लैंड के लिए  17 टेस्ट मैचों में 1252 रन बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

जैक क्राउली बने 500वां विकेट, जानिए किसे OUT करके अश्विन ने हासिल किया था पहला विकेट

ध्रुव जुरैल ने भी अपने डेब्यू टेस्ट में ही किया बड़ा कारनामा, ये कीर्तिमान बनाकर बने स्टार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल