वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में जहां फैंस ने एक गेंदबाज को पारी में 10 विकेट लेते हुए भी सभी ने देखा है। लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भले ही अब तक कोई भी गेंदबाज एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सका है, लेकिन ब्राजील की 21 साल की तेज गेंदबाज लॉरा कारडोसो ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके बाद वह टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास रचने में कामयाब हो गई हैं। कारडोसो अब महिला और पुरुष टी20 इंटरनेशनल के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
लॉरा कार्डोसो ने तीन ओवर्स में झटके 9 विकेट
बीसीए कालाहारी महिला टी20 टूर्नामेंट के 14वें मैच में ब्राजील और लेसोथो की टीम के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें इस मैच में ब्राजील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 202 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी लेसोथो की टीम की टीम सिर्फ 13 रन बनाकर 6.2 ओवर्स में सिमट गई। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ब्राजील की महिला टीम की तरफ से खेल रही 21 साल की तेज गेंदबाज लॉरा कार्डोसो थी, जिन्होंने सिर्फ तीन ओवर्स में 9 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ लॉरा कार्डोसो अब महिला और पुरुष टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में एक मुकाबले में अकेले 9 विकेट हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।
इससे पहले पुरुष टी20 इंटरनेशनल में ये रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम पर था, जिन्होंने 8 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं महिला टी20 इंटरनेशनल में इससे पहले पुरुष T20I में भूटान की सोनम येशे ने 8 विकेट लिए थे, वहीं, महिला टी20I में इंडोनेशिया की रोहमालिया ने नाम पर था जो एक मैच में 7 विकेट लेने में सफल हुई थी।
लॉरा कार्डोसो ने पहले भी बटोरी हैं सुर्खियां
ब्राजील की 21 साल की तेज गेंदबाज लॉरा कार्डोसो को लेकर बात की जाए तो उन्होंने लेसोथो के खिलाफ मैच में लगातार 5 गेंदों 5 विकेट भी अपने नाम किए थे। लॉरा कार्डोसो अपनी गेंदबाजी के चलते इससे पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं, जिसमें साल 2021 में जब वह सिर्फ 16 साल की थी तो उन्होंने ब्राजील की तरफ से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। वहीं अब वह अपनी गेंदबाजी के दम पर ये बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही हैं।
ये भी पढ़ें
फिन एलन का कैच आया विवादों के घेरे में, OUT या Not Out को लेकर छिड़ी बहस; देखें VIDEO
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बुमराह को लेकर दिया था ऐलान, कहा - टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा; देखें VIDEO