1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के प्लेयर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी गेंदों में जड़ा दोहरा शतक; ट्रेविस हेड भी छूटे पीछे

न्यूजीलैंड के प्लेयर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी गेंदों में जड़ा दोहरा शतक; ट्रेविस हेड भी छूटे पीछे

 Published : Oct 23, 2024 08:49 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 08:49 am IST

न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके चैड बाउस ने लिस्ट-ए क्रिकेट में दमदार बैटिंग का नमूना पेश किया और टीम के लिए 205 रनों की अहम पारी खेली है।

Chad Bowes- India TV Hindi
Chad Bowes Image Source : TWITTER

क्रिकेट के मैदान पर हर रोज नए रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में न्यूजीलैंड के 32 साल के खिलाड़ी चैड बाउस ने बड़ा कमाल किया है। उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी की टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और बेहतरीन दोहरा शतक लगाया है। उनकी वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही है। 

ट्रेविस हेड को भी छोड़ दिया पीछे

न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में इस समय कैंटरबरी और ओटागो वोल्ट्स के बीच फोर्ड ट्रॉफी में लिस्ट-ए मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए चैड बाउस ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने अपना दोहरा शतक 103 गेंदों में पूरा कर लिया है। इसी के साथ चैड बाउस ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के नारायण जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन दोनों के नाम लिस्ट-ए में 114-114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था, जो अब टूट चुका है। 

कैंटरबरी की टीम ने बनाए 343 रन बनाए  

चैड बाउस ने मैच में 110 गेंदों में कुल 205 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। चैड बाउस के अलावा जाकारी फॉल्क्स ने 49 रनों की पारी खेली। कैंटरबरी की टीम ने 50 ओवर के बाद 343 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ ओटागो वोल्ट्स के अभी 49 रनों पर ही पांच विकेट गिर गए हैं। ऐसे में यहां से कैंटरबरी की टीम की जीत निश्वित लग रही है। 

न्यूजीलैंड के लिए खेले 6 वनडे मैच

चैड बाउस का जन्म 19 अक्टूबर 1992 को हुआ था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के लिए साल 2023 में ODI में डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 6 वनडे मैचों में 99 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। न्यूजीलैंड की टीम के लिए वह 11 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं और कुल 187 रन बनाए हैं। T20I में उनका हाईएस्ट स्कोर 54 रन रहा है। 

यह भी पढ़ें:

पुणे की पिच देख क्या डर गए न्यूजीलैंड के प्लेयर्स? कीवी खिलाड़ी ने बताया क्या चीज वह नहीं बदल सकते

2 टीमें हुईं सेमीफाइनल की रेस से बाहर, 3 ने बनाई जगह; इन दो मैचों से साफ होगी पूरी तस्वीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल