1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स ने फॉफ डु प्लेसिस, मोहित शर्मा को खरीदा, मुकेश कुमार को RTM किया; जानें पूरा स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स ने फॉफ डु प्लेसिस, मोहित शर्मा को खरीदा, मुकेश कुमार को RTM किया; जानें पूरा स्क्वाड

 Published : Nov 25, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 11:12 pm IST

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुल 23 प्लेयर्स को खरीदा है। ऑक्शन में आरसीबी की टीम के पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को दिल्ली ने खरीदा है।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड Image Source : INDIA TV

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब जीतने नहीं जीता है। टीम ने साल 2020 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए तगड़ा स्क्वाड बनाया है। टीम ने आक्शन में सबसे महंगा प्लेयर केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। 

फॉफ डु प्लेसिस को सिर्फ दो करोड़ रुपए में खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन में विदेशी प्लेयर के तौर पर मिचेल स्टार्क, जैक फ्रेजर मैकर्ग्क, फॉफ डु प्लेसिस, हैरी ब्रूक और दुष्मंथा चमीरा शामिल हैं। डु प्लेसिस को दिल्ली ने बहुत ही कम दाम पर खरीद लिया है और उनके लिए सिर्फ दो करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं। उनके पास लंबा अनुभव है। वह ओपनिंग करते हुए बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 4571 रन बनाए हैं, जिसमें 94 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। 

मोहित शर्मा को भी किया टीम में शामिल

इसके अलावा ऑक्शन में दिल्ली ने केएल राहुल, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा और मोहित शर्मा, समीर रिजवी और करुण नायर जैसे प्लेयर्स को अपने खेमे में शामिल किया है। मोहित शर्मा पिछले सीजन से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह एक बार आईपीएल में पर्पल कैप भी जीत चुके हैं। 

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: 

रिटेन: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल 

ऑक्शन में खरीदे गए प्लेयर्स: केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, टी नटराजन, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी। 

यह भी पढ़ें: 

अर्जुन तेंदुलकर पहले अनसोल्ड फिर सोल्ड, इस टीम ने आखिरकार कितने करोड़ में खरीदा

CSK की टीम को मिला कोहिनूर! इस प्लेयर को 10 गुने से ज्यादा कीमत पर खरीदा; लखपति से बनाया करोड़पति

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल