PAK vs WI 2nd T20I Dream11 Prediction: बाबर आजम की कप्तानी में ये हो सकती है आज की ड्रीम11 टीम
PAK vs WI 2nd T20I Dream11 Prediction: बाबर आजम की कप्तानी में ये हो सकती है आज की ड्रीम11 टीम
Written by: India TV Sports Desk
Published : Dec 14, 2021 04:03 pm IST,
Updated : Dec 14, 2021 04:29 pm IST
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (PAK vs WI 2nd T20I) के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कराची में खेला जाना है।
Image Source : TWITTER/@THEREALPCB
Dream11 Prediction PAK vs WI 2nd T20I Fantasy Cricket Tips Playing 11 Pitch Report Injury Update
Dream11 Prediction PAK vs WI 2nd T20I Fantasy Cricket Tips Playing 11 Pitch Report Injury Update
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (PAK vs WI 2nd T20I) के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कराची में खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा और टॉस 6 बजे होगा। 13 दिसंबर को हुए पहले मुकाबले को पाकिस्तान ने 63 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की इस जीत में मोहम्मद रिजवान के साथ हैदर अली, शादाब खान और मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे खिलाड़ी चमके। आज के मुकाबले में भी इन खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पाकिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में मेहमान टीम के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबानों को इस स्कोर तक पहुंचाने में रिजवान और हैदर अली का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने क्रमश: 78 और 68 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई। सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा था।ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरे से पहले ही रसेल, पोलार्ड, गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी बाहर है, वहीं पाकिस्तान पहुंचने के बाद मेहमान टीम के तीन खिलाड़ी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए। ये तीन खिलाड़ी 10 दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे और सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ये तीन खिलाड़ी बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, ऑल राउंडर रोस्टन चेज और काइल मेयर्स है जो कराची में कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आए थे।
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप SonyLIv और JIOTV के अलावा टीवी पर इस मैच को आप Sony Networks के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
PAK vs WI 2nd T20I Pitch Report
यह पाकिस्तान में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी सतहों में से एक है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जबकि ओस इस मैच में बड़ी भूमिका निभाएगा। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में 200 रन बनाए थे और आज भी हमें हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।