इंग्लैंड की टीम हाल ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म किया है, जहां पर वह एशेज 2025-26 सीरीज खेलने गई थी। इस दौरे पर खेले गए 5 टेस्ट मैचों में से इंग्लैंड को चार में जहां हार का सामना करना पड़ा तो वहीं वह सिर्फ एक मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हो सकी। वहीं अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अभी से साल 2029-30 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें वह अगली बार टेस्ट सीरीज में पिंक बॉल मुकाबला नहीं खेलना चाहते हैं।
पिंक बॉल से अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में ही खेले गए हैं, जिसमें उनका दबदबा भी देखने को मिला है। वहीं बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज खत्म होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीनियर अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में अगली बार पिंक बॉल टेस्ट मैच को नहीं खेलने की जानकारी दी। एशेज 2025-26 में ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल से मुकाबला खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड की टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा और इसी के बाद से डे-नाइट टेस्ट मैच को नहीं खेलने की चर्चा काफी तेज देखने को मिली थी। ईसीबी ने साफ किया है कि उन्हें नहीं लगता है इस फॉर्मेट में पिंक बॉल टेस्ट को शामिल करने की जरूरत है।
ईसीबी ने जहां अपने अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पिंक बॉल टेस्ट नहीं खेलना चाहती है, तो वहीं इसी बीच साल 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के 150 साल पूरे होने के मौके पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जाना है। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त 2024 में ही ऐलान कर दिया था। वहीं इस मैच को लेकर बीबीसी स्पोर्ट को ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व खिलाड़ी ने दिए अपने बयान में कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि ये मुकाबला रेड बॉल से खेला जाना चाहिए तो पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट होता है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिए।
ये भी पढ़ें
WPL में गजब हो गया! पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ रिटायर्ड आउट, डेब्यू मैच में ही बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ चोटिल
संपादक की पसंद