1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स मेंटोर, हैरी ब्रूक कप्तान, IND-ENG सीरीज के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेन स्टोक्स मेंटोर, हैरी ब्रूक कप्तान, IND-ENG सीरीज के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 07, 2025 09:53 am IST,  Updated : Aug 07, 2025 09:53 am IST

बेन स्टोक्स चोट की वजह से भारत के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद स्टोक्स अब द हंड्रेड टूर्नामेंट में मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे।

Ben Stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि कंधे की चोट की वजह से वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे। उस मैच में इंग्लैंड को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच बेन स्टोक्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वह अब द हंड्रेड 2025 में मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे।

बेन स्टोक्स को बनाया गया नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का कप्तान

बेन स्टोक्स को द हंड्रेड 2025 सीजन के लिए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का मेंटोर नियुक्त किया गया है, जिसके कप्तान हैरी ब्रूक हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए स्टोक्स 2021 से 2024 के बीच कुल 5 मुकाबले खेल चुके हैं। उन पांच मैचों में स्टोक्स के बल्ले से सिर्फ 14 रन आए और गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट लिए। एशेज 2025 को ध्यान में रखते हुए फिटनेस और अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए फरवरी में ही बेन स्टोक्स ने द हंड्रेड के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन अब वह एक नई भूमिका में सुपरचार्जर्स की टीम के साथ जुड़ गए हैं।

7 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स

हालांकि सुपरचार्जर्स को अब उम्मीद होगी कि स्टोक्स टीम के हेड कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ मिलकर बैकरूम स्टाफ के रूप में टीम के प्लेयर्स पर अपना इम्पैक्ट डालेंगे। बता दें, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 7 अगस्त को वेल्श फायर के खिलाफ खेलेगी। ये टीम जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी। वहीं मैनचेस्टर ओरिजिनल के खिलाफ वह लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को खेलेगी।

अभी तक एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम

पिछले चार सीजन में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स एक बार भी प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है। 2024 में यह टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही थी। ऐसे में हैरी ब्रूक की कप्तानी में इस सीजन सुपरचार्जर्स की टीम हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

एशिया कप आखिरी बार कब टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था? टीम इंडिया नहीं पहुंच पाई थी फाइनल में

31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड रहा है शानदार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल