1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैक्सवेल ने शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20I में बाबर आजम और केएल राहुल भी नहीं कर पाए ये कमाल

मैक्सवेल ने शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20I में बाबर आजम और केएल राहुल भी नहीं कर पाए ये कमाल

 Published : Nov 29, 2023 12:56 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 12:58 pm IST

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतने में सफल रही। उन्होंने शतक लगाते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

Glenn Maxwell- India TV Hindi
Glenn Maxwell Image Source : PTI

India vs Australia 3rd T20: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 223 रनों का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतने में सफल रही। उन्होंने तूफानी पारी खेलते ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है। 

मैक्सवेल ने किया बड़ा कमाल 

ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 48 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे। टी20 क्रिकेट में उनका ये चौथा शतक है। टारगेट को चेज करते हुए उन्होंने कुल तीसरा शतक लगाया है। T20I क्रिकेट में मैक्सवेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टारगेट को चेज करते हुए तीन शतक लगाए हों। उनके अलावा केएल राहुल, बाबर आजम और मोहम्मद वसीम ने टारगेट को चेज करते हुए 2-2 शतक लगाए हैं। 

तोड़ा फिंच का रिकॉर्ड 

ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे टी20 मैच में 104 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह भारत के खिलाफ T20I मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया है। मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ T20I मैचों में 554 रन और फिंच ने 500 रन बनाए हैं। 592 रनों के साथ पहले नंबर पर निकोलस पूरन हैं। 

T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

592 - निकोलस पूरन

554 - ग्लेन मैक्सवेल
500 - आरोन फिंच
475 - जोस बटलर
430 - दासुन शनाका
429 - मैथ्यू वेड

इस दिग्गज को किया पीछे 

भारत के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने 8 छक्के लगाए। इसी के साथ वह T20I मैचों में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 37 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्होंने 35 छक्के लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

वीवीएस लक्ष्मण नहीं, इस दिग्गज को BCCI ने दिया कोच पद का ऑफर; मिला ये जवाब

इस भारतीय बॉलर के नाम हुआ T20 का सबसे खराब रिकॉर्ड, करियर पर लग गया दाग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल