1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का 29 साल पुराना कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का 29 साल पुराना कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

 Published : Feb 24, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 01:49 pm IST

Harry Brook : हैरी ब्रूक अभी छठा टेस्ट मैच अपनी टीम इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं, लेकिन जब भी वे मैदान पर उतरते हैं कोई न कोई नया कीर्तिमान उनक इंतजार कर रहा होता है।

Harry Brook Record - India TV Hindi
Harry Brook Image Source : GETTY

Harry Brook broke Vinod Kambli  Record : इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक इस वक्त गजब के फार्म में चल रहे हैं। वे लगाातर रन बनाते ही जा रहे हैं। हालांकि अभी छठा ही टेस्ट खेल रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में युवा खिलाड़ी पिछले कुछ समय से छाया हुआ है। अब हैरी ब्रूक ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर​ लिया है, जो काम साल 1994 में भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने किया था। अब नया कीर्तिमान ​हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के मैच के दौरान कर दिया। जब दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक के नाबाद थे, यानी अगले दिन वे फिर से बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेंगे। जो काम 29 साल में नहीं हो पाया, वो काम अब हैरी ब्रूक ने कर दिखाया है। इससे समझा जा सकता है कि ये ​कीर्तिमान कितना बड़ा था और हैरी ब्रूक को इसे तोड़ने में कितनी मेहनत लगी होगी। 

Harry Brook na Joe Root
Image Source : APHarry Brook na Joe Root

पहली नौ पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अब हैरी ब्रूक के नाम 

दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में हैरी ब्रूक ने नाबाद 184 रन बना लिए हैं। उन्हें इतने बड़े स्कोर तक पहुचंने के लिए 169 गेंदों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और पांच छक्के आए। अब पहली नौ पारियों में हैरी ब्रूक के 800 से ज्यादा रन हो गए हैं। इससे पहले ये करिश्मा कोई नहीं कर पाया था। विनोद कांबली ने साल 1993 में जब डेब्यू किया था, उसके बाद उन्होंने भी रनों का अंबार लगा दिया था। पहली नौ पारियों में विनोद कांबली के 798 रन थे, लेकिन वे भी 800 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे। हैरी ब्रूक ने न केवल विनोद कांबली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, बल्कि दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 800 का आंकड़ा पार किया है। अभी भी हैरी ब्रूक नाबाद हैं और अपने रनों की संख्या में वे इजाफा कर सकते हैं। हैरी ब्रूक के निशाने पर अब एक और कीर्तिमान होगा। हैरी ब्रूक का ये छठा टेस्ट मैच है, यानी इससे पहले वे पांच टेस्ट खेल चुके हैं। सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने अपने पहले छह टेस्ट मैचों में 862 रन बनाए थे, जो अब हैरी ब्रूक के निशाने पर आ जाएगा, वे इससे ज्यादा दूर नहीं हैं। हालांकि पहले छह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अभी भी भारत के ही सुनील गावस्कर के नाम पर है, जिन्होंने 912 रन बनाए थे। हालांकि सुनील गावस्कर से वे काफी पीछे हैं और इसके लिए उन्हें और भी बड़ी पारी खेलनी होगी, लेकिन अगर इसी मैच की दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से रन निकले तो फिर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। 

Harry Brook Test
Image Source : APHarry Brook

हैरी ब्रूक दोहरे शतक के करीब, जो रूट ने भी लगाया शानदार शतक 
हैरी ब्रूक का पूरा साथ उनके पूर्व कप्तान जो रूट ने दिया, जो अपना शतक पूरा कर चुके हैं और अभी भी खेल रहे हैं। जहां एक ओर हैरी ब्रूक 184 पर नाबाद हैं, वहीं जो रूट 101 रन पूरे कर चुके हैं। यानी इन दोनों के बीच अब तक 294 रन की पार्टनशिप हो चुकी है और अभी भी नाबाद हैं। एक वक्त पर इंग्लैंड के विकेट जल्दी जल्दी गिर रहे थे। जब टीम का स्कोर चौथे ओवर में पांच रन था, तभी जैक क्रॉली आउट हो गए, इसके बाद छठे ओवर में ओली पोप भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। उस वक्त टीम का स्कोर 21 रन था। इसी स्कोर पर सातवें ओवर में बेन डकेट भी चलते बने और टीम का स्कोर 21 रन पर तीन विकेट हो गया। लेकिन फिर हैरी ब्रूक और जो रूट ने कमान संभाली और दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 315 तक पहुंचा दिया। यानी अब इंग्लैंड की टीम सुरक्षित स्थिति में पहुंच चुकी है। हैरी ब्रूक ने इस मैच में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बना लिया है। इससे पहले उन्होंने 153 रनों की पारी खेली थी और अब वे 184 रन पर नाबाद हैं, वे अपने पहले दोहरे शतक की ओर भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल