1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK मैच को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, मैच ऑफीशियल के नाम आए सामने

IND vs PAK मैच को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, मैच ऑफीशियल के नाम आए सामने

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 30, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 05:29 pm IST

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के मैचों को लेकर मैच ऑफीशियल के नाम का ऐलान कर दिया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इससे पहले आईसीसी की तरफ से 30 जनवरी को ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए मैच ऑफीशियल के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले में फील्ड अंपायर की भूमिका कौन से दो अंपायर जिम्मेदारी को संभालेंगे उनके नाम भी सामने आ गए हैं। आईसीसी की तरफ से मैच रेफरी और अंपायर्स की लिस्ट मिलाकर कुल 24 मैच ऑफीशियल के नामों की घोषणा की गई है।

भारत बनाम पाकिस्तान में ये संभालेंगे फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें 5-5 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें हर दिन कुल 3 मुकाबले ग्रुप स्टेज तक खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ऑफीशियल के नामों को लेकर बात की जाए तो उसमें फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी श्रीलंका के कुमार धर्मसेना के साथ इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ संभालेंगे जिसमें दोनों को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी भरोसेमंद अंपायर माना जाता है। आईसीसी की तरफ से कुल 24 मैच ऑफीशियल में से 6 रेफरी हैं जबकि 20 फील्ड अंपायर हैं, जिसमें कुल तीन भारतीय हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज मैचों के लिए रेफरी

डीन कॉस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगले, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, जवागल श्रीनाथ।

फील्ड अंपायर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैचों के लिए

रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरमन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, केएनए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, रवीन्द्र विमलासिरी, आसिफ याकूब।

सुपर-8 और नॉकआउट मैचों के ऑफीशियल बाद में किए जाएंगे ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैचों के लिए मैच ऑफीशियल के नामों का ऐलान करने के साथ आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया कि सुपर-8 और नॉकआउट मैचों के लिए ऑफीशियल के नामों का ऐलान टूर्नामेंट के बीच में किया जाएगा। भारत और यूएसए के बीच 7 फरवरी को मुंबई में होने वाले ग्रुप-ए के मैच को लेकर ऑफीशियल के नाम देखे जाएं तो उसमें पॉल राइफल के साथ रॉड टकर फील्डर अंपायर की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK U19: भारतीय टीम का अब तक रहा है शानदार रिकॉर्ड, पाकिस्तान को इतनी बार किया है चारों खाने चित्त

T20 World Cup 2026 के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, गुजरात में जन्मा खिलाड़ी संभालेगा कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल