1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Women's WC Final: इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का फाइनल से पहले बड़ा बयान, टीम की जीत को लेकर कही ये बात

ICC Women's WC Final: इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का फाइनल से पहले बड़ा बयान, टीम की जीत को लेकर कही ये बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 04:23 pm IST

कप्तान हीथर नाइट का मानना ​​है कि टूर्नामेंट में बेहद खराब शुरुआत के बाद अगर उनकी टीम आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो इंग्लैंड के लिए यह एक ‘उल्लेखनीय कायापलट’ होगा। 

File photo of England captain Heather Knight- India TV Hindi
File photo of England captain Heather Knight Image Source : GETTY IMAGES

कप्तान हीथर नाइट का मानना ​​है कि टूर्नामेंट में बेहद खराब शुरुआत के बाद अगर उनकी टीम आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो इंग्लैंड के लिए यह एक ‘उल्लेखनीय कायापलट’ होगा। गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने अभी तक लगातार दो विश्व कप नहीं जीते है। टीम न्यूजीलैंड में अपने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर थी लेकिन फिर उसने करो या मरो के समान बाद के चार लीग मैचों को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। अंतिम चार के मैच में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया।

NZ vs NED: नीदरलैंड को 118 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त

 नाइट ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमने (टूर्नामेंट में) जैसी शुरुआत की थी उसे देखते हुए मुझे लगता है कि इस विश्व कप को जीतने के मायने ज्यादा होंगे। हम जिस तरह से परिस्थितियों को बदलने में कामयाब रहे , उसे अगर कल भी जारी रखे तो यह बेहतर ही खास होगा। उन्होंने कहा, ‘ ‘‘हमारे पास लगातार दो खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की पहली टीम बनने का मौका होगा। यह काफी रोचक है।’’ उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले पांच मैचों में जैसा संयम दिखाया है उसमें फाइनल में कोई बदलाव नहीं आयेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि विश्व कप फाइनल को लेकर किसी का जोश कम होगा। ये मैच आपके करियर के सबसे अहम मैचों में से होते है और आप इसी सपने के साथ खेल को खेलते है। आपको खेल का लुत्फ उठाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल