भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। जारी सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों ही टीमें चौथा टी-20 मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। लेकिन इस मुकाबले के शुरू होने से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि कहीं चौथे टी-20 का मजा बारिश किरकिरा ना कर दे। इस बीच मैच के दिन क्वींसलैंड में मौसम का हाल कैसा रहेगा आइए आपको बताते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पर बारिश का साया बिल्कुल भी नहीं मंडरा रहा है। क्वींसलैंड में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान वहां का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। यानी फैंस को 40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वहीं, मेलबर्न में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आया था. हालांकि, तीसरे टी-20 के बाद सीरीज के चौथे मैच में भी बादल पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेले गए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़ों की बात करें तो यहां अभी तक सिर्फ 2 मुकाबले ही खेले गए हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने एक मैच जीता है तो वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम एक मैच जीत सकी है। इस मैदान का लोएस्ट टोटल स्कोर 108/6 है, जो दक्षिण अफ्रीका ने बनाया था। जबकि इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 145/9 है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां पहली बार आमने-सामने होंगी।
IND vs AUS: दोनों टीमों का स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, महली बियर्डमैन, जोश फिलिप और तनवीर संघा।
भारत टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा
यह भी पढ़ें
NZ vs WI: मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने रचा इतिहास, 6 साल पुराना कीर्तिमान कर दिया ध्वस्त
संपादक की पसंद