1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, प्लेयर्स के सामने रहेगा ये बड़ा चैलेंज

IND vs PAK: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, प्लेयर्स के सामने रहेगा ये बड़ा चैलेंज

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 21, 2025 08:10 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 08:10 am IST

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप स्टेज के बाद दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद 20 सितंबर से सुपर-4 के मैचों की शुरुआत हो गई जिसमें पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम के बीच खेला गया, जिसे बांग्लादेश की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं दूसरा मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें इस मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भी भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें टीम इंडिया ने उस मैच को आसानी से 7 विकेट से अपने नाम किया था। उस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को सिर्फ 127 रनों के स्कोर पर रोक दिया था।

दुबई के मैदान पर प्लेयर्स को करना पड़ेगा उमस भरी गर्मी का सामना

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में प्लेयर्स की फिटनेस का टेस्ट होगा, जिसमें यूएई में पड़ने वाली गर्मी में खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं होता है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी, जिसमें मुकाबले के दौरान तापमान को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार वह 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ कम जरूर होगा। वहीं प्लेयर्स के लिए जो सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा वह ह्यूमिडिटी रहेगी जो करीब 50 फीसदी तक हो सकती है।

टीम इंडिया का अभी तक टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ रहा एकतरफा रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड पूरी तरह से एकतरफा देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें से टीम इंडिया ने 11 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं उन्हें सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से 2 मैच भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर ही गंवाए हैं। दुबई स्टेडियम में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम 2 जबकि पाकिस्तान ने भी दो मैच अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में दिया स्पेशल मैसेज, कही ये बड़ी बात

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल