Abhishek Sharma: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की निगाहें युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। अभिषेक के पास इस फाइनल में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
अभिषेक शर्मा अगर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में शतक जमाते हैं, तो वे T20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया है। ऐसे में अभिषेक के पास ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
सिर्फ 72 रन से बनेगा एशियन रिकॉर्ड
अगर अभिषेक शतक से चूक भी गए और 72 रन बना लेते हैं, तो भी वे एक नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, एशिया कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड इस समय श्रीलंका के भानुका राजपक्षे के नाम है, जिन्होंने साल 2022 के फाइनल में 71 रन बनाए थे। अभिषेक का बल्ला अगर चला तो यह रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है।
भारतीय रिकॉर्ड भी निशाने पर
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो एशिया कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अभी शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 2016 के फाइनल में 60 रन की पारी खेली थी। मौजूदा फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक इस रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं।
T20 एशिया कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर
- भानुका राजपक्षे - 71
- शिखर धवन - 60
- मोहम्मद रिजवान - 55
- विराट कोहली - 41*
टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को ओपनर अभिषेक शर्मा से तेज और ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। उनके बल्ले से निकली लंबी पारी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी भिड़ंत में अभिषेक न केवल अपनी टीम को मजबूत आधार दे सकते हैं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी एशिया कप के इतिहास में नया अध्याय लिख सकते हैं। क्रिकेट फैन्स के लिए यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक शर्मा इस बड़े मंच पर इतिहास रचकर अपने नाम के साथ नया कीर्तिमान जोड़ पाते हैं।
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK: फाइनल में विकेट लेते ही इतिहास रच देगा पाकिस्तानी बॉलर, हार्दिक पांड्या के पास भी मौका
सूर्यकुमार के पास एशिया कप 2025 में इतिहास रचने का आखिरी मौका, हिटमैन के खास क्लब में होंगे शामिल