1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI पहले T20 में ये हो सकती है आपकी Dream 11 टीम, कौन होगा कप्तान और उपकप्तान

IND vs WI पहले T20 में ये हो सकती है आपकी Dream 11 टीम, कौन होगा कप्तान और उपकप्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2022 05:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 05:09 pm IST

T20 सीरीज के तीनों मैच कोलकाता में ही खेले जाएंगे। भारतीय वन डे सीरीज जीत चुकी है, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी पलटवार कर सकती है। 

Rohit Sharma-Pollard- India TV Hindi
Rohit Sharma-Pollard Image Source : GETTY IMAGES

IND vs WI Dream11 Team Prediction : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 16 फरवरी को कोलकाता में खेला जााएगा। सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम और ​दक्षिण अफ्रीकी टीम तैयार है। सीरीज के तीनों मैच कोलकाता में ही खेले जाएंगे। भारतीय वन डे सीरीज जीत चुकी है, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी पलटवार कर सकती है। 

यह भी पढ़ें :  IND vs WI : पहले टी20 में ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

जहां तक पहले मैच में फैंटेसी इलेवन या फिर ड्रीम 11 टीम की बात करें तो इसमें विकेट कीपर के तौर पर निकोलस पूरन और​ रिषभ पंत को रखा जा सकता है। वहीं बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो भी आपकी टीम में हो सकते हैं। आलराउंडर के तोर पर जेसन होल्डर, फेबियान ऐलन और रोमारिया शेफर्ड को भी आप अपनी टीम में रख सकते हैं। ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद से कमाल कर सकते हैं। वहीं अगर गेंदबाजों की बात करें तो दीपक चाहर, ओडियन स्मिथ और युजवेंद्र चहल को आप अपनी टीम में रखेंगे तो अच्छा हो सकता है। जहां तक कप्तान और उपकप्तान की बात है तो आप अपनी टीम का कप्तान रोहित  शर्मा को बना सकते हैं, वहीं उपकप्तान जेसन होल्डर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  IND vs WI : T20 सीरीज में होगी रोहित शर्मा और विराट कोहली में जंग

ये हो सकती है आपकी फैंटेसी इलेवन 

विकेट कीपर : निकोलस पूरन, रिषभ पंत
बल्लेबाज : रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेरेन ब्रावो
आलराउंडर : जेसन होल्डर, फेबियान ऐलन, रोमारिया शेफर्ड
गेंदबाज : दीपक चाहर, ओडियन स्मिथ, युजवेंद्र चहल
क​प्तान : रोहित शर्मा
उपकप्तान: जेसन होल्डर

भारत की टी20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), फैबियन ऐलन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श जूनियर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल