1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs UAE Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी और जितेश की पारियों की वजह से यूएई को मिली हार, बल्लेबाज रहे फ्लॉप

IND A vs UAE Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी और जितेश की पारियों की वजह से यूएई को मिली हार, बल्लेबाज रहे फ्लॉप

 Published : Nov 14, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 08:41 pm IST

IND A vs UAE Live Cricket Score: भारत ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बना दिए। इसके बाद यूएई की टीम सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई।

jeetesh sharma- India TV Hindi
जितेश शर्मा Image Source : AP

IND A vs UAE Live Cricket Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए ने यूएई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 42 बॉल पर 144 रन बनाए। इसके बाद जितेश शर्मा ने 32 बॉल पर ही 83 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद यूएई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज टिक कर बैटिंग नहीं कर पाया और टीम 149 रन ही बना पाई। भारतीय-ए की टीम के लिए गुरजपनीत ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए हैं।

भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, विजयकुमार विशक, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, नमन धीर, सूर्यांश शेडगे

संयुक्त अरब अमीरात टीम: अलीशान शराफू (कप्तान), एथन डिसूजा, सोहैब खान, सैयद हैदर (विकेटकीपर), यायिन राय, मयंक राजेश कुमार, अयान अफजल खान, मुहम्मद फ़राज़ुद्दीन, मुहम्मद जवादुल्लाह, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद अरफान, हर्षित कौशिक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल