1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India announce ICC U19 Cricket World Cup 2022 squad: अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने घोषित की टीम, यश ढुल होंगे कप्तान

India announce ICC U19 Cricket World Cup 2022 squad: अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने घोषित की टीम, यश ढुल होंगे कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2021 06:42 pm IST,  Updated : Dec 19, 2021 06:44 pm IST

14 जनवरी से शुरू हो रहे यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक चार मेजबान देशों में खेला जाएगा।

India announce ICC U19 Cricket World Cup 2022 squad Yash Dhull Captain- India TV Hindi
India announce ICC U19 Cricket World Cup 2022 squad Yash Dhull Captain Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • बीसीसीआई ने रविवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप की टीम की घोषणा कर दी है।
  • इस टीम के कप्तान दिल्ली के यश ढुल होंगे।
  • यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक चलेगा।

बीसीसीआई ने रविवार को ICC U19 Cricket World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के कप्तान दिल्ली के यश ढुल होंगे। 14 जनवरी से शुरू हो रहे यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक चार मेजबान देशों में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारत ने वर्ल्ड कप के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है।

AUS vs ENG 2nd Test: मिशेल स्टार्क के वार से नहीं बच पाए जो रूट, दर्द के चलते घुटने टेकने पर हुए मजबूर

भारत 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है। भारत 2016 और 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप में उपविजेता रहा है।

प्रारूप में चार समूहों में से प्रत्येक से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग के लिए आगे बढ़ेंगी जबकि शेष टीमें 23 दिनों की प्रतियोगिता में प्लेट में शामिल होंगी। भारत U19 को ग्रुप बी में रखा गया है।

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में जापान को 6-0 से रौंदा

ICC U19 Cricket World Cup 2022 squad: यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके राशिद (उप-कप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे , आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन

स्टैंडबाय खिलाड़ी- रिषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर

ICC U19 विश्व कप 2022 में भारत के मैच

15 जनवरी बनाम साउथ अफ्रीका

19 जनवरी बनाम आयरलैंड
22 जनवरी बनाम यूगांडा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल