1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG मैच से पहले टेंशन में टीम इंडिया? खराब फील्डिंग पर कोच ने तोड़ी चुप्पी

IND vs ENG मैच से पहले टेंशन में टीम इंडिया? खराब फील्डिंग पर कोच ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 04, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 11:34 pm IST

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया की फील्डिंग चिंता का सबब बनी हुई है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की फील्डिंग टूर्नामेंट में बहुत खराब रही हैं। अब तक भारत ने टूर्नामेंट में 33 कैच लपके हैं, लेकिन 13 कैच टपकाए भी हैं। टीम की कैचिंग एफिशिएंसी 71.7 प्रतिशत रही है और वह 20 टीमों में 15वें स्थान पर है।

मोर्ने मोर्कल का बड़ा बयान

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि फील्डिंग एक ऐसी कमजोरी है, जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जाहिर है, फील्डिंग एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हम बहुत बात करते हैं। उन्हें लगता है कि कभी-कभी हम फील्ड में शायद 15-20 रन देने के लिए दोषी होते हैं। तो यह एक चीज है, एक पहलू है जिस पर हम कड़ी मेहनत करते रहते हैं और खिलाड़ियों से सच में अच्छा करने के लिए कहते हैं।

उन्होंने कहा कि सीखने के मामले में, हम हमेशा सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं, लेकिन खासकर इस गेम को देखते हुए हम पिछले खेले गए गेम्स को बहुत ज्यादा एनालाइज नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि हमारे लिए यह फिर से इस बात पर फोकस करना है कि हमारे सामने क्या है और इंग्लैंड को हराने के लिए हमें कल अपना बेस्ट देना होगा।

कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। ऐसा नहीं है कि हम इसकी ट्रेनिंग नहीं करते। हमारी फील्डिंग पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले यह एक खास बात थी। बस कड़ी मेहनत करते रहना है, खास बातों पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि वे खुद को एक पोजिशन में, हॉट जोन में ढूंढें और थोड़ी ज्यादा मेहनत करें। और अगर हम उन पोजिशन में सही खिलाड़ी ला सकें, तो उम्मीद है कि हम कैच पकड़ पाएंगे।

इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में एक-एक रन की कीमत होगी। ऐसे में अगर भारत ने फील्डिंग में 15-20 रन यूं ही दे दिए तो इसका खामियाजा भारी पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े में उतरने से पहले टीम इंडिया अपनी इस कमजोरी को किस हद तक दूर कर पाती है, क्योंकि सेमीफाइनल में छोटी सी चूक भी फाइनल में जाने का सपना तोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम समेत कई स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से बाहर, 6 नए चेहरे शामिल, जानें किसे बनाया कप्तान?

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल