1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 145 रन, फिर भी मिलेंगे कम, जानिए इसके पीछे का कारण

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 145 रन, फिर भी मिलेंगे कम, जानिए इसके पीछे का कारण

 Published : Jan 18, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 12:12 pm IST

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस बीच आईसीसी के निमयों के बारे में जरूर समझा जाना चाहिए, जो अब तक पूरी तरह से साफ नहीं हैं।

Rohit Sharma rinku singh - India TV Hindi
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 145 रन Image Source : PTI

India vs Afghanistan Rohit Sharma : भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जनवरी को खेला गया टी20 इंटरनेशनल मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। टीम इंडिया ने मैच और सीरीज जरूर जीत लिए हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले कभी भी कोई टी20 इंटरनेशनल मैच डबल सुपर ओवर में नहीं गया था, जो बुधवार रात हो गया। इस बीच मैच के वैसे तो कई सारे हीरो रहे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसे आने वाले कई साल तक भुलाया नहीं जा सकेगा। रोहित शर्मा ने पहले तो जो 20 ओवर का मैच हुआ, उसमें शतक जड़ा और इसके बाद दोनों सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन इसके बाद भी सुपर ओवर में उनके बनाए गए रनों को उनके रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा जाएगा। 

रोहित शर्मा ने एक मैच में तीन बार की बल्लेबाजी 

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात जो कुछ हुआ, उसे ऐतिहासिक से कम नहीं कहा जा सकता। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जब यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, संजू सैमसन और शिवम दुबे आउट होकर पवेलियन लौट गए, तब कप्तान ने युवा रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। पहले टीम को संकट से निकाला और जब जम गए तो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। 

रोहित शर्मा ने मैच के दौरान बनाए 69 बॉल पर 121 रन 

रोहित शर्मा ने 69 बॉल पर 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन इसके बाद जब मैच टाई हो गया तो रोहित शर्मा ने ही सुपर ओवर में कमान संभाली। उन्होंने 13 रन बनाए। लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया, इसके बाद वे दूसरे सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी के लिए आए। इस बार  उनके बल्ले से कुल 11 रन आए। यानी रोहित शर्मा ने मैच में तीन बार बल्लेबाजी की और कुल मिलाकर 145 रन बनाए। लेकिन उनके खाते में केवल 121 रन ही जोड़े जाएंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आईसीसी के नियम के अनुसार सुपर ओवर में बनाए गए रन और विकेट खिलाड़ी के खाते में नहीं जुड़ते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सुपर ओवर में जो छक्के लगाए, वे भी उनके खाते में नहीं जोड़े जाएंगे। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम कर सीरीज पर 3.0 से कब्जा कर लिया। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें  

Rohit Sharma: दूसरे सुपर ओवर में रोहित के बैटिंग करने पर मचा बवाल, जानें इस पर क्या कहता है ICC का नियम

T20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर कितनी तैयार टीम इंडिया? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल