1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG : मोहाली में बनेंगे कितने रन, टॉस होगा कितना अहम

IND vs AFG : मोहाली में बनेंगे कितने रन, टॉस होगा कितना अहम

 Published : Jan 11, 2024 11:20 am IST,  Updated : Jan 11, 2024 11:20 am IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आज से मोहाली में आगाज हो रहा है। मोहाली की पिच और वहां के मौसम के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

India vs Afghanistan T20I Match- India TV Hindi
India vs Afghanistan T20I Match Image Source : INDIA TV

India vs Afghanistan 1st T20I Match : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज है। मैच मोहाली में खेला जाएगा, जहां इस वक्त सर्दी काफी ज्यादा पड़ रही है। वैसे तो भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और अफगानिस्तान कुछ कमजोर, लेकिन टी20 में कोई भी टीम किसी पर भी भारी पड़ सकती है। इस बीच मोहाली के मौसम की बात करें तो टेंपरेचर काफी कम है, लेकिन बारिश होने की कोई भी संभावना नजर नहीं आती है। ऐसे में आपको पूरे मुकाबले का मजा मिलेगा। लेकिन इससे पहले कि मुकाबला शुरू हो, आपको जानना चाहिए कि इस मैदान पर औसत स्कोर क्या है, साथ ही टॉस की भूमिका कितनी अहम होने वाली है। 

India vs Afghanistan T20I Series
Image Source : INDIA TVIndia vs Afghanistan

मोहाली में हो सकता है हाईस्कोरिंग मैच 

मोहाली में होने वाला भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। भारतीय टीम का अब तक का सफर इस मैदान काफी बेहतर रहा है। जहां तक यहां के सबसे बड़े स्कोर की करें तो ये 211 रनों का है, जो श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ बनाया था। वहीं सबसे छोटा स्कोर 149 रन हैं, जो साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम ने के खिलाफ बनाया था। वहीं अगर औसत स्कोर की बात की जाए तो पहली पारी का औसत स्कोर यहां पर 182 रनों का है, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 177 रनों का ही है। यानी यहां पर जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उस बड़े रन स्कोर बोर्ड पर टांगने होंगे। 

मोहाली में बाद में बल्लेबाजी करना हो सकता है फायदेमंद 

यहां पर खेले गए पिछले छह मैचों की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल 33 प्रतिशत मैच ही जीत पाई है, वहीं दूसरी पारी में जीत का प्रतिशत 67 का है। यानी जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है और बाद में दिए गए लक्ष्य का पीछा करेगी। मैच शाम का है और सर्दी भी हो रही है, इसलिए ओस यानी ड्यू काफी अहम भूमिका अदा करेगी। बाद में गेंदबाजी करते हुए 170 से 180 रनों का टारगेट बचाना आसान नहीं होगा। हालांकि एक टीम टॉप की है और एक थोड़ी सी कमजोर, इसलिए माना जा सकता है कि टॉस की बहुत ज्यादा भूमिका नहीं होगी, लेकिन जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। हालांकि यहां पर 211 रनों का टारगेट भी चेज हो चुका है, इसे भी भूला नहीं जाना चाहिए। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

पहले लगा 4 मैच का बैन, अब इस वजह से पूरे BBL सीजन से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की भूमिका में हो सकता बड़ा बदलाव

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल