1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टेस्ट सीरीज में टूट सकता है धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित करेंगे ये कमाल

IND vs SA: टेस्ट सीरीज में टूट सकता है धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित करेंगे ये कमाल

 Published : Dec 07, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 07, 2023 06:00 am IST

IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज में अगर कप्तान रोहित शर्मा दो छक्के लगा देते हैं तो वह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे।

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी Image Source : GETTY

India vs South Africa Test Series: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है। टेस्ट सीरीज मे सिर्फ दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा बड़ा कारनामा कर देंगे। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

धोनी को पीछे कर सकते हैं रोहित शर्मा 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए रोहित शर्मा ने अभी तक 77 छक्के लगाए हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो छक्के और लगा देते हैं तो वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर देंगे। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। धोनी को पीछे करते ही वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। उन्होंने 91 छक्के जड़े हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय प्लेयर्स: 

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के 

महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के 
रोहित शर्मा- 77 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के 
कपिल देव- 61 छक्के 

ऐसा रहा है करियर 

रोहित शर्मा की गिनती भारत के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 2013 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 है। वह विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। 

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: 

  1. पहला टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर, सेंचुरियन
  2. दूसरा टेस्ट- 3 से 7 जनवरी, केपटाउन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें: 

PSL में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम ने लिया बड़ा फैसला, CSK के पूर्व खिलाड़ी को बनाया हेड कोच

इस खिलाड़ी ने जड़ा शानदार अर्धशतक, लेकिन भारतीय महिला टीम को पहले T20 मैच में मिली हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल