1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया बनी इस क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने छुआ था ये मुकाम

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया बनी इस क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने छुआ था ये मुकाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 08:03 pm IST

IND vs ENG: भारतीय महिला टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसमें वह जब मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरी तो टी20 इंटरनेशनल में एक स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गई।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

भारतीय महिला टीम जब 28 जून को इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने मैदान पर उतरी तो वह एक स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गई। टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज के अलावा तीन वनडे मैचों की भी सीरीज खेलनी है। भारतीय महिला टीम अब इंटरनेशनल महिला टी20 में 200 या उससे अधिक मैच खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। टीम इंडिया नॉटिंघम के मैदान पर टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बाद भारत इस मुकाम को छूने वाली तीसरी टीम

इंटरनेशनल महिला टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 216 मैच खेले हैं, तो वहीं इसके बाद अब दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमें हैं, जिसमें दोनों के नाम 200-200 टी20 इंटरनेशनल मैच हैं। वहीं तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिन्होंने 190 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। भारतीय महिला टीम का 199 टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें से उन्होंने 108 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 84 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि 6 मैच का जहां कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • इंग्लैंड - 216 मैच
  • ऑस्ट्रेलिया - 200 मैच
  • भारत - 200 मैच
  • वेस्टइंडीज - 190 मैच
  • न्यूजीलैंड - 188 मैच
  • पाकिस्तान - 178 मैच

कप्तान हरमनप्रीत नहीं खेल रहीं पहला मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बगैर खेलने उतरी है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी स्मृति मंधाना संभाल रही हैं। दरअसल हरमनप्रीत कौर इस सीरीज के शुरू होने से पहले ईसीबी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में हेड इंजरी की शिकार हो गई थी, जिसके चलते वह अभी भी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और उन्हें पहले मुकाबले के लिए आराम देने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें

शेफाली ने कमबैक का सचिन तेंदुलकर को दिया श्रेय, बताया कैसे निभाया उन्होंने अहम रोल

इस खिलाड़ी के दम पर श्रीलंका ने जीती सीरीज, बना डाले इतने रन; मिले दो बड़े अवॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल