1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022: IPL के आयोजन के लिए मुंबई और पुणे टीम मालिकों का पसंद, विकल्प के तौर पर UAE और अफ्रीका

IPL 2022: IPL के आयोजन के लिए मुंबई और पुणे टीम मालिकों का पसंद, विकल्प के तौर पर UAE और अफ्रीका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2022 06:33 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 06:33 pm IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं। जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं।

IPL TROPHY- India TV Hindi
IPL TROPHY Image Source : TWITTER/IPL

Highlights

  • BCCI इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत के लिए दो तारीखों पर विचार कर रहा
  • फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं
  • मुंबई और पुणे हैं फ्रेंचाइजी मालिक के दो पसंदीदा शहर

BCCI 2022 इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के लिए दो तारीखों पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिकबोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग को 27 मार्च से शुरू करना चाहते हैं तो वहीं कुछ अन्य प्रभावशाली लोग चाहते हैं कि यह बड़ी स्पर्धा 2 अप्रैल से शुरू हो, जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें फ्रेंचाइजी के पास बची है कितनी रकम

 BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी PTI से बताया , ‘‘ कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है।’’ 

साथ ही ये बात भी सामने आयी है कि लखनऊ और अहमदाबाद की दो नयी टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं। जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं। उनकी दूसरी पसंद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है, जहां आईपीएल को तीन बार आयोजित किया गया है। जबकि अंतिम विकल्प दक्षिण अफ्रीका है, जहां 2009 में इसे आयोजित किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका का विकल्प हालांकि तभी सामने आयेगा जब भारत में कोविड-19 की स्थिति बहुत बुरी होगी। बता दें कि इससे पहले इस बात की भी चर्चा थी कि श्रीलंका भी आईपीएल की मेजबानी कर सकता है लेकिन उसके नाम पर चर्चा तक नहीं की गयी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल