1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Punjab Kings Squad: पंजाब ने लगाई सैम करन पर ऐतिहासिक बोली, देखें कैसा है प्रीति जिंटा की टीम का स्क्वॉड

IPL 2023 Punjab Kings Squad: पंजाब ने लगाई सैम करन पर ऐतिहासिक बोली, देखें कैसा है प्रीति जिंटा की टीम का स्क्वॉड

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 23, 2022 10:30 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 11:02 pm IST

IPL 2023 Punjab Kings Squad: पंजाब किंग्स ने कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन में सैम करन के रूप में इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा।

आईपीएल ऑक्शन 2023 के बाद...- India TV Hindi
आईपीएल ऑक्शन 2023 के बाद पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड Image Source : TWITTER, IPL

IPL 2023 Punjab Kings Squad: प्रीति जिंटा की सह मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ऐतिहासिक बोली लगाई। फ्रेंचाइजी ने सैम करन के रूप में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा। नीलामी में मौजूद अन्य मालिक नेस वाडिया ने करन के ऊपर 18.50 करोड़ की ऐतिहासिक सर्वाधिक बोली लगा दी। इसके अलावा उन्होंने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रूप में एक शानदार खिलाड़ी महज 50 लाख रुपए में ही अपने साथ जोड़ लिया। टीम ने मिनी ऑक्शन में कुल 6 खिलाड़ी खरीदे और अपने 22 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया।

आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए आयोजित हुए मिनी ऑक्शन में एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीद सकती थी। पंजाब किंग्स के पास पर्स में करीब 12 करोड़ से ऊपर की राशि भी थी फिर भी उन्होंने तीन खिलाड़ी कम ही खरीदे। आज की खरीदारी में पंजाब ने करन और रजा के अलावा चार युवा भारतीय खिलाड़ी खरीदे। जिसमें हरप्रीत भाटिया, मोहित राठी, शिवम सिंह और विधवत कावेरप्पा शामिल थे। गौरतलब है कि टीम ने रिलीज के दौरान अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को ही रिलीज कर दिया था। इसके बाद शिखर धवन को प्रीति जिंटा की टीम की कमान सौंपी गई थी। ऑक्शन से पहले टीम के पास कुल 16 खिलाड़ी थे।

पंजाब किंग्स ने मिनी ऑक्शन में खरीदे ये 6 खिलाड़ी

  1. सैम करन- 18.50 करोड़
  2. सिकंदर रजा- 50 लाख
  3. हरप्रीत भाटिया- 40 लाख
  4. शिवम सिंह- 20 लाख
  5. विधवत कावेरप्पा- 20 लाख
  6. मोहित राठी- 20 लाख

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, शाहरुख खान, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, विधवत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह, बलतेज सिंह, जितेश शर्मा।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Mumbai Indians Squad: रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस हुई और खतरनाक, देखें पूरी टीम

IPL Auction 2023 Highlights: आईपीएल 16 के लिए नीलामी खत्म, कुल 80 खिलाड़ियों की लगी बोली

IPL Auction: आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहली से धोनी तक सबके रिकॉर्ड टूटे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल