1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Record : रोहित शर्मा को करना होगा इतना सा काम, दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कारनामा

IPL Record : रोहित शर्मा को करना होगा इतना सा काम, दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कारनामा

 Published : Mar 15, 2024 12:50 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 12:50 pm IST

रोहित शर्मा इस बार फिर से लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच वे कुछ रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा को करना होगा इतना सा काम, दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कारनामा Image Source : AP

Rohit Sharma IPL 2024 : रोहित शर्मा एक बार​ फिर से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा का आईपीएल करियर डेक्कन चाजर्स के ​साथ साल 2008 में शुरू हुआ था। उन्होंने वहां साल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता। इसके बाद वे साल 2011 में मुंबई इंडियंस आ गए। साल 2013 से लेकर अब तक वे इस टीम की कमान संभालते रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या एमआई के नए कप्तान बने हैं। इस बीच रोहित शर्मा जब फिर से आईपीएल में उतरेंगे तो उनके निशाने पर कुछ बड़े कीर्तिमान रहने वाले हैं। चलिए जरा उसमें से एक पर नजर डालते हैं। 

करीब 11 साल बाद बतौर खिलाड़ी खेलेंगे रोहित 

करीब 11 साल बाद रोहित शर्मा उसी टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे, जिसे उन्होंने 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। हालांकि रोहित और हार्दिक को लेकर काफी बातें हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस का कैंप शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि जल्द ही रोहित शर्मा भी वहां पहुंच जाएंगे। कप्तान हार्दिक ने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच अगर रोहित के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 7 शतक लगाने का काम किया है। इसमें टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल मिलाकर हैं। 

राोहित इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं 

रोहित शर्मा जितने की शतक ग्लेन मैक्सेल, ब्रेंडन मैक्कुलम, ल्यूक राइट के भी नाम हैं। यानी इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 में सात सात शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा अब एक और शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर वे इन सभी से आगे निकल जाएंगे। ग्लेन मैक्सवेल को छोड़कर बाकी खिलाड़ी तो अब रिटायर हो गए हैं। लेकिन मैक्सवेल इस साल भी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने लगाई हैं सबसे ज्यादा सेंचुरी

रोहित शर्मा एक और शतक लगाने के साथ ही इन तीन खिलाड़ियों को पीछे कर एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, विराट कोहली और माइकल क्लिंगर की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे, जिनके नाम आठ आठ शतक दर्ज हैं। डेविड वार्नर और विराट कोहली भी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। वैसे अगर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ​बल्लेबाज की बात की जाए तो वे हैं क्रिस गेल। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में कुल मिलाकर 22 शतक लगाए हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जो अब ​तक 11 शतक लगा चुके हैं। इस बात की संभावना काफी कम है कि गेल का रिकॉर्ड कोई ध्वस्त कर पाएगा। इस बीच रोहित शर्मा क्या एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं, इस पर सभी की नजर जरूर होगी। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2024 SRH : क्या महंगा खिलाड़ी हैदराबाद को दिला पाएगा खिताब, टीम का एनालिसिस

IPL 2024 : अब ये खिलाड़ी भी नहीं खेलेगा आईपीएल, नए प्लेयर की सीधी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल