1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs PBKS: IPL फाइनल के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें यहां

RCB vs PBKS: IPL फाइनल के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें यहां

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 03, 2025 01:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 01:24 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस बड़े मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है।

Narendra Modi Stadium- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट Image Source : INDIA TV

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। फैंस को आज एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जहां PBKS ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस बीच हम आपको बताएंगे RCB vs PBKS के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs PBKS: फाइनल मैच के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की ये पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। इस मैदान पर अक्सर फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच में भी ऐसा कुछ देखने को मिला था। वहां दोनों ही टीमों ने 200  रनों का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में फाइनल गेम भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। इस मैदान पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है। आंकड़े बताते हैं कि, आईपीएल 2025 में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। अब देखना ये होगा कि फाइनल मैच में टॉस जीतने वाला कप्तान क्या फैसला करता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े

इस मैदान के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो यहां अब तक कुल 43 मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं तो बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम ने अब तक 20 मैच जीते हैं, हारने वाली टीम ने 23 मैचों में बाजी मारी है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने इसी सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। वहीं लोएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम है, 2024 में एक मैच में दिल्ली के खिलाफ मैच में GT 89 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

यह भी पढ़ें

PBKS vs RCB Final: IPL फाइनल पर भी पर बारिश का संकट!? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

IPL 2025: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, रनर अप को मिलेंगे इतने करोड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल