1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RCB Pitch Report: इकाना की पिच पर बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? पढ़ें पिच रिपोर्ट

LSG vs RCB Pitch Report: इकाना की पिच पर बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? पढ़ें पिच रिपोर्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 27, 2025 06:27 am IST,  Updated : May 27, 2025 06:27 am IST

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। RCB प्लेऑफ में पहुंच चुकी है वहीं LSG टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Ekana Stadium- India TV Hindi
इकाना स्टेडियम Image Source : PTI

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। RCB पहले ही टॉप-4 में जगह बना चुकी है, लेकिन उनके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच को जीतने से RCB के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में पहुंचने का चांस रहेगा। वहीं लखनऊ इस मैच में अपना आत्सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि LSG vs RCB मैच के दौरान इकाना की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

LSG vs RCB: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अगर बात करें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। बल्लेबाजों के लिए यहां पारी की शुरुआत में शॉट्स लगाना आसान नहीं होता है। हालांकि अगर बैट्समैन क्रीज पर कुछ समय बिता लें तो फिर उनके लिए शॉट्स लगाना आसान हो जाता है। लखनऊ में इन दिनों रात में ओस गिरने की संभावना रहती है ऐसे में टॉस का रोल अहम हो जाएगा। जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।

LSG vs RCB: इकाना स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े

आईपीएल में इस ग्राउंड का औसत स्‍कोर 168-170 के बीच है। आईपीएल में इकाना स्टेडियम के आंकड़ों की बात करें तो अगर बात करें यहां अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 मैच जीते और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 11 मैच में जीत मिली। टॉस जीतने वाली टीम ने अब तक 13 मैच जीते हैं जबकि हारने वाली टीम ने 7 बार मैच जीते हैं। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। उन्होंने 2024 में LSG के खिलाफ 235/6 का है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान तो बने, लेकिन इंग्लैंड में आंकड़े देखकर आप भी पीट लेंगे माथा

इंग्लैंड में अब तक 3 भारतीय कप्तान ही जीत पाए टेस्ट सीरीज, धोनी-कोहली के नाम शामिल नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल