IPL 2026 Orange Cap: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR के लिए यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने इस मैच में 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। इस पारी के बाद अब जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में नंबर एक पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह अब नंबर पांच पर हैं।
किस बल्लेबाज ने इस सीजन बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। उन्होंने इस सीजन अब तक तीन मैचों में 170 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं और वहां उनके बल्ले से 160 रन आए हैं। दिल्ली का अगला मैच 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से है, इस मैच रिजवी फिर से ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं।
वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 14 बॉल में 39 रन बनाए और वह अब 122 रन के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं। इन तीन मैच में रोहित के बल्ले से 118 रन आए हैं। रोहित आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मुकाबले में वह 6 बॉल में सिर्फ 5 रन बना पाए।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- यशस्वी जायसवाल: 170 रन
- समीर रिजवी: 160 रन
- हेनरिक क्लासेन: 145 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 122 रन
- रोहित शर्मा: 118 रन
11 ओवर में राजस्थान ने ठोक दिए 150 रन
बारिश की वजह से MI vs RR का मैच 11-11 ओवर का हुआ। इस मैच में राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं कप्तान रियान पराग के बल्ले से 10 गेंदों में 20 रन आए। इन तीनों की अच्छी पारियों के बदौलत राजस्थान की टीम 11 ओवर में 150 रन बनाने में कामयाब रही और मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रन का टारगेट रखा।
यह भी पढ़ें
नेपाल में सजेगा क्रिकेट का बड़ा मंच, कई टीमें लेंगी हिस्सा, 2027 वर्ल्ड कप से है खास कनेक्शन
मिचेल स्टार्क कब तक जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के साथ? DC के कोच ने दिया बड़ा अपडेट