1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा ऑर्चर ने गेंदों से उगली आग, इस ओवर में हर गेंद 145 KMPH के पार फेंककर मचाई तबाही

जोफ्रा ऑर्चर ने गेंदों से उगली आग, इस ओवर में हर गेंद 145 KMPH के पार फेंककर मचाई तबाही

 Published : Jul 12, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:56 pm IST

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जोफ्रा ऑर्चर ने दो विकेट हासिल किए और उन्होंने अपनी स्पीड से समां बांध दिया।

Jofra Archer- India TV Hindi
जोफ्रा ऑर्चर Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए। फिर भारत ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए। इसके बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। जोफ्रा ऑर्चर ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 23.2 ओवर की गेंदबाजी की और उन्होंने दो विकेट हासिल किए। भले ही उन्हें विकेट कम मिले हों, लेकिन वह अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाने में सफल रहे।

जोफ्रा ऑर्चर बने रफ्तार के सौदागर

भारत के खिलाफ जोफ्रा ऑर्चर ने 73वां ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी की और सिर्फ एक ही रन दिया। इस ओवर की पहली गेंद उन्होंने रवींद्र जडेजा को फेंकी, जो उन्होंने 149.18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। इसके बाद दूसरी गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया, लेकिन यह गेंद भी उन्होंने 149.82 KMPH की रफ्तार से फेंकी।

चार गेंदों में नितीश रेड्डी नहीं बना सके एक भी रन

इसके बाद स्ट्राइक लेने के लिए नितीश रेड्डी आए गए और उन्होंने तीसरी गेंद खेली। जोफ्रा ऑर्चर ने तीसरी गेंद 148 KMPH की स्पीड से फेंकी। फिर चौथी गेंद ऑर्चर ने 145.64 KMPH, पांचवीं गेंद 147.89 KMPH और आखिरी गेंद 147.09 की रफ्तार से फेंकी। ऑर्चर की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नितीश ने इस ओवर की चार गेंदें खेली और वह एक भी रन नहीं बना सके। इंग्लैंड क्रिकेट की तरफ से बताया गया है कि यह उनके करियर का सबसे तेज स्पैल था।

केएल राहुल ने लगाया शतक

भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और 104 रन बनाए। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 74 रन और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों की पारी खेली। करुण नायर ने 40 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम स्कोर बराबर करने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट, जोफा ऑर्चर और स्टोक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ब्रायडन कार्से और शोएब बशीर के खाते में एक-एक विकेट गया।

यह भी पढ़ें:

आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, देरी करने के लिए अंग्रेज प्लेयर्स से लड़ बैठे गिल; दिखाए बड़े तेवर

रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल