1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, देरी करने के लिए अंग्रेज प्लेयर्स से लड़ बैठे गिल; दिखाए बड़े तेवर

आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, देरी करने के लिए अंग्रेज प्लेयर्स से लड़ बैठे गिल; दिखाए बड़े तेवर

 Published : Jul 12, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:53 pm IST

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट में पहली बार के बाद दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं, लेकिन तीसरे दिन के आखिरी ओवर में बड़ा हंगामा हुआ।

shubman gill and zak crawley- India TV Hindi
शुभमन गिल और जैक क्रॉली आपस में भिड़ते हुए Image Source : GETTY

Shubman Gill Zak Crawley: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने जो रूट के शतक की बदौलत पहली पारी में 387 रन बनाए। फिर भारत ने भी केएल राहुल की सेंचुरी के दम पर 387 रन बनाए। पहली पारी के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। तीसरे दिन के आखिर में जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तब अंग्रेज प्लेयर्स ने जानबूझकर समय बर्बाद करने की कोशिश की। ताकि समय बीत जाए और उन्हें ओवर ना खेलने पड़े।

बुमराह ने किया तीसरे दिन का आखिरी ओवर

इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने जैक क्रॉली और बेन डकेट उतरे। भारत के लिए गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह ने संभाली। जब बुमराह पूरी तरह ओवर करने के लिए तैयार थे, तब क्रॉली ने बल्लेबाजी के लिए स्ट्राइक नहीं ली और वह बैटिंग करने की पोजीशन में नहीं दिखे। इससे समय खराब हुआ।

ग्राउंड के बाहर चले गए थे क्रॉली

फिर जैसे-तैसे दूसरी पारी का खेल शुरू हो पाया और जैक क्रॉली ने बुमराह के ओवर की दो गेंदों खेली। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। वहीं दूसरी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। इसके बाद तो क्रॉली हद ही कर देते हैं। वह दौड़कर मैदान से बाहर चले जाते हैं। इससे बुमराह बिल्कुल खुश नहीं होते हैं और भारतीय कप्तान शुभमन गिल, जो स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। वहां से कुछ चिल्लाकर कहते हैं। भारतीय प्लेयर्स जमा हो जाते हैं।

भारतीय कप्तान गिल अंग्रेज प्लेयर्स से भिड़े

इसके बाद किसी तरह से तीसरी और चौथी गेंद बुमराह इंग्लैंड के जैक क्रॉली को करते हैं। चौथी गेंद के बाद क्रॉली फिर आगे की तरफ चलने लगते हैं। भारतीय प्लेयर्स यहां उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। इसके बाद बुमराह की पांचवीं गेंद क्रॉली के गलव्स पर लग जाती है, जिससे वह कुछ परेशानी में नजर आते हैं। फिजियो उनकी जांच के लिए ग्राउंड में आते हैं। इसी बीच भारतीय प्लेयर्स तालियां बजा देते हैं, जिससे माहौल गर्म हो जाता है। शुभमन गिल अंग्रेज बल्लेबाज क्रॉली के पास आ जाते हैं और तेजी से चिल्लाते हुए कुछ कहते हैं। फिर क्रॉली भी उनसे कुछ कहते हुए नजर आते हैं। इसके बाद बेन डकेट बीच में पड़ते हैं और कप्तान गिल से बात करते हैं। भारतीय प्लेयर्स अपने कप्तान का साथ देते हुए दिखाई देते हैं। माहौल बिल्कुल तनावपूर्ण हो जाता है। फिर इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बुमराह आखिरी गेंद भी करते हैं और ओवर खत्म हो जाता है।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और सिर्फ एक ओवर ही खेला, जिसमें उन्होंने दो रन बनाए। वह भी जैक क्रॉली के बल्ले से आए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन अंग्रेज बल्लेबाज कितना बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं।

यह भी पढ़ें:

रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

T20I क्रिकेट में टूटा विश्व कप मैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मुकाबले में बिना शतक लगे बने इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल