1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai Spartans vs India Captains: इंडिया कैपटन्स ने 23 रनों से जीता मुकाबला, असेला गुणारत्ने ने गेंद से दिखाया कमाल

Mumbai Spartans vs India Captains: इंडिया कैपटन्स ने 23 रनों से जीता मुकाबला, असेला गुणारत्ने ने गेंद से दिखाया कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 11, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 06:38 am IST

LLC 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2026 के सीजन का पहला मुकाबला इंडिया कैपटन्स और मुंबई स्पार्टन्स के बीच में खेला गया, जिसे इंडिया कैपटन्स की टीम 23 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही।

Mumbai Spartans vs India Captains- India TV Hindi
सौरभ तिवारी और श्रीसंत Image Source : PTI/AFP

MS vs IC, Match 1, Legends League Cricket (LLC): लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2026 के सीजन का आगाज 11 मार्च से हो गया है। पहला मुकाबला मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपटन्स के बीच में खेला गया, जिसे इंडिया कैपटन्स की टीम 23 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया कैपटन्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई स्पार्टन्स की टीम 18.5 ओवर्स में 127 रन बनाकर सिमट गई। इंडिया कैपटन्स की तरफ से गेंदबाजी में असेला गुणारत्ने का कमाल देखने को मिला जो 4 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इंडिया कैप्टन (प्लेइंग XI): हाशिम अमला, सौरभ तिवारी (कप्तान), असेला गुणरत्ने, अनिरुद्ध जोशी, वीर प्रताप सिंह, इम्तियाज अहमद, समर कादरी, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उपुल थरंगा, प्रवीण गुप्ता, गौरव तोमर।

मुंबई स्पार्टन्स (प्लेइंग XI): मनन शर्मा, अमित वर्मा, राहुल यादव (विकेटकीपर), केसी करियप्पा, असद पठान, शोएब खान, मौसिफ खान, जयकिशन कोलसावाला, श्री श्रीसंत (कप्तान), सुबोथ भाटी, ईश्वर चौधरी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल