1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में लगाए सबसे ज्यादा सिक्स, इस खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक चौके

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में लगाए सबसे ज्यादा सिक्स, इस खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक चौके

 Written By: Pankaj Mishra Edited By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 17, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 07:22 pm IST

Asia Cup 2023 Most Six and Most 4s : रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से टीम इंडिया एशिया की सरताज बन गई है। ये उनका दूसरा एशिया कप का खिताब है। इससे पहले 2018 में भी भारतीय टीम चैंपियन बन गई है।

Rohit Sharma Most Six in Asia Cup 2023- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

Asia Cup 2023 Most Six and Most 4s : टीम इंडिया ने एशिया कप के खिताब पर कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2018 का एशिया कप भी जीता था। ये लगातार दूसरी बार है, जब रोहित शर्मा ने किसी मल्टीनेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। साल 2018 का एशिया कप ही आखिरी बार भारतीय टीम ने जीता था। टीम इंडिया इस बार के टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच हारी और वो भी बांग्लादेश के खिलाफ। हालांकि भारतीय टीम इससे पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुकी थी, इसलिए उस मैच में प्रयोग भी काफी ज्यादा हुए। इस बीच रोहित शर्मा ही वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल के एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में 11 छक्के लगाकर रचा कीर्तिमान 

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स की बात की जाए तो वो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने इस साल छह मैचों की पांच पारियों में बल्लेबाजी की और कुल 11 छक्के लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर इस साल नाबाद 74 रन रहा। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 48.50 की औसत और 107.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद इस मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने पांच मैचों की तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 छक्के लगाए। उन्होंने नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ नाबाद 109 रन की तूफानी पारी खेली। भारतीय टीम के शुभमन गितल ने भी छह छक्के एशिया कप में लगाए। उन्होंने छह मैचों की छह पारियों में 302 रन बनाए। उन्होंने 75.50 के औसत और 93.49 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने दो मैचों की दो पारियों में बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्के लगाए। उधर श्रीलंका के मेंडिस ने छह मैचों की छह पारियों में पांच ​छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

एशिया कप 2023 में शुभमन गिल ने लगाए सबसे ज्यादा 35 चौके 
इसके बाद अगर सबसे ज्यादा चौके लगाने की बात की जाए तो वहां पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर एक पर हैं। उन्होंने 35 चौके पूरे टूर्नामेंट में जड़े। चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के मेंडिस रहे। उन्होंने 27 चौके पूरे इस टूर्नामेंट में किए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम यहां भी नंबर तीन पर है। उन्होंने 21 चौके लगाए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 20 चौके लगाए और टॉप 5 की लिस्ट में उनका भी नाम है। नेपाल के खिलाफ उन्होंने जरूर 151 रनों की धाकड़ पारी खेली, लेकिन इसके अलावा वे एक भी मैच में अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान ने 19 चौके लगाए और वे इस लिस्ट में नंबर पांच पर रहे। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

मोहम्मद सिराज की अधूरी दिली तमन्ना हुई पूरी, 6 विकेट लेने के बाद खोला बड़ा राज

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन 18 प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल