1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, इन 2 प्लेयर्स की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान, इन 2 प्लेयर्स की हुई वापसी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 17, 2025 07:44 am IST,  Updated : Sep 17, 2025 07:44 am IST

NZ vs AUS: न्यूजीलैंड ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें काइल जेमिसन और माइकल ब्रेसवेल की वापसी हुई है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : PTI

न्यूजीलैंड की टीम को एक अक्टूबर से अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिमिटेड ओवर्स कप्तान मिचेल सेंटनर इस सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से स्क्वाड का हिस्सा नहीं है तो वहीं उनकी गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा स्क्वाड में लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और बेन सियर्स की वापसी हुई है। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला एक अक्टूबर को जबकि दूसरा और तीसरा तीन और चार अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें तीनों मैच माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर खेले जाएंगे।

कीवी कोच ने जताया ब्रेसवेल पर भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद उनके हेड कोच रॉब वॉल्टर ने अपने बयान में कप्तान माइकल ब्रेसवेल पर भरोसा जताते हुए कहा कि सेंटनर पिछले महीने सर्जरी के लिए गए थे जिसके बाद हमें उनके इस सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद थी, लेकिन वह फिट नहीं हो सके और ऐसी चीजें होती रहती है। माइकल ब्रेसवेल ने पहले भी इस टीम की कप्तानी की है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने काफी अच्छी तरह से जिम्मेदारी को संभाला था और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस बार भी टीम की कप्तानी काफी अच्छी तरह से संभालेंगे।

इस सीरीज में कीवी टीम के कई अहम खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं, जिसमें लॉकी फर्ग्युसन जहां हैम्सट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हैं तो वहीं एडम मिलने भी चोटिल हैं। वहीं विलियम ओ रुर्के को बैक इंजरी है जबकि ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन भी चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। केन विलियम्स ने इस सीरीज के लिए पहले ही खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया था, लेकिन उनके इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में खेलने की सभी को उम्मीद है।

यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वाड में किए गए तीन बदलाव

ICC ने लगाया इस खिलाड़ी पर तीन महीने का बैन, डोपिंग टेस्ट से जुड़ा है मामला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल