1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs PAK: पाकिस्तान की मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में मात देते हुए सीरीज में ली अजेय बढ़त

NZ vs PAK: पाकिस्तान की मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में मात देते हुए सीरीज में ली अजेय बढ़त

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 23, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 04:36 pm IST

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 115 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में कीवी टीम के पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

पाकिस्तान की टीम का मैदान पर लगातार शर्मनाक प्रदर्शन जारी देखने को मिल रहा है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जहां वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी तो वहीं अब न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्हें 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने इस सीरीज के चौथे मुकाबले को 115 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। माउंट माउंगनी में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तानी टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 16.2 ओवर्स में 105 के स्कोर पर सिमट गई।

पाकिस्तान को मिली उसकी रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच में जहां पाकिस्तान के गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं बल्लेबाज भी कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। पाकिस्तान को मिली इस मुकाबले में 115 रनों की हार उनकी टी20 इंटरनेशनल में अब तक की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। पाकिस्तानी टीम की इससे पहले रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आई थी जब उन्हें 9 साल पहले वेलिंग्टन के मैदान पर 95 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छूने में हुए कामयाब

इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें सिर्फ दो ही बल्लेबाज ऐसे रहे जो दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सके। पाकिस्तानी टीम की पारी में इरफान खान ने जहां 24 रनों की पारी खेली तो वहीं अब्दुल समद 44 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक बल्लेबाजी करने में कामयाब नहीं हो सका। कीवी टीम की तरफ से गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें जैकब डफी ने 4 विकेट तो वहीं जाकरे फोल्कस ने तीन विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 8 विकेट लेते ही इस दिग्गज का कीर्तिमान ध्वस्त करेंगे जडेजा, CSK के लिए होगा कमाल

हार के बाद अजिंक्य रहाणे का पहला बयान आया सामने, कहा-सुधार की गुंजाइश रहती है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल