1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज की टीम पर भारी पड़े सचिन के धुरंधर, तेंदुलकर की टीम ने दर्ज की जीत

युवराज की टीम पर भारी पड़े सचिन के धुरंधर, तेंदुलकर की टीम ने दर्ज की जीत

 Published : Jan 18, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 02:50 pm IST

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली वन वर्ल्ड की टीम ने युवराज सिंह की कप्तानी वाली वन फैमिली की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है।

Sachin Tendulkar And Yuvraj Singh- India TV Hindi
Sachin Tendulkar And Yuvraj Singh Image Source : GETTY

कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली में सत्य साईं ग्राम में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वन वर्ल्ड टीम और युवराज सिंह की कप्तानी वाली वन फैमिली के बीच मैच हुआ। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के धुरंधर युवराज की टीम पर भारी पड़े। वन वर्ल्ड की टीम ने वन फैमिली की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। वन वर्ल्ड की टीम की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। 

युवराज सिंह ने बनाए इतने रन 

इस मैच में वन फैमिली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। डैरेन मैडी ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं रोमेश कालूवितरना ने 22 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद कैफ सिर्फ 9 रन ही बना सके। युवराज सिंह ने जरूर ताबड़तोड़ पारी खेली और वह अपने पुराने लय में नजर आए। उन्होंने 10 गेंदों में 23 रन बनाएस, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। युसुफ पठान ने 38  रन बनाए। सचिन की टीम तरफ से आर पी सिंह और हरभजन सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।

ओपनर्स ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत 

181 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वन वर्ल्ड की टीम के लिए ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। नमन ओझा ने 25 रन और सचिन तेंदुलकर ने 27 रन बनाए। लेकिन अल्वीरो पीटरसन ने बेहतरीन 74 रनों का योगदान दिया, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उपुल थरंगा ने 29 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से वन वर्ल्ड कप की टीम ने आसानी से टारगेट को चेज कर लिया। वन फैमिली की तरफ से चामिंडा वास ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दमदार खेल नहीं दिखा पाया।  

यह भी पढ़ें: 

 टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, सुपर ओवर की आपाधापी में पता ही नहीं चला

तीसरे टी20 में दिखा कोहली का सुपरमैन अवतार, सिक्स बचाने के लिए किया ऐसा काम सभी रह गए दंग, देखें Video

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल