1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान के पास सीरीज जीतने का मौका, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान के पास सीरीज जीतने का मौका, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 30, 2022 12:31 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 12:31 pm IST

PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान की टीम पांच मैचों के बाद सीरीज में 3-2 से आगे है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और मेजबान टीम के पास सीरीज जीतने का मौका।

PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING- India TV Hindi
PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सात मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 3-2 से आगे है
  • छठे टी20 में इंग्लैंड के लिए करो या मरो की जंग
  • पाकिस्तान के पास है सीरीज जीतने का मौका

PAK vs ENG, 6th T20I LIVE STREAMING: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी सात मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक हो चुकी है। सात मैचों की सीरीज में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं और मेजबान टीम 3-2 से आगे है। अब सीरीज में आखिरी दो मुकाबले बाकी हैं और आज का छठा मुकाबला मेहमान इंग्लैंड के लिए करो या मरो का है। इस मैच में पाकिस्तान जहां सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। वहीं अंग्रेज टीम सीरीज में एक बार फिर बराबरी करना चाहेगी। सीरीज के चार मैच जहां कराची में खेले गए थे तो वहीं आखिरी के तीन मुकाबले लाहौर में खेले जा रहे हैं।

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारियों के बारे में...

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच छठा टी20 मैच?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच छठा टी20 मैच शुक्रवार (30 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे और मैच की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है लाइव मैच?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद और उस्मान कादिर।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली (उपकप्तान), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डाविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ल्यूक वुड।

यह भी पढ़ें:-

Mankading Controversy: मांकडिंग विवाद में कूदे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, मोईन अली ने भी मिलाई हां में हां

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज की गीदड़भभकी, 'मिशन मेलबर्न' की प्लानिंग पर कही ये बात

Ravindra Jadeja: 'मैं अपने प्यारे दोस्त को...', संजय मांजरेकर की फोटो शेयर कर रविंद्र जडेजा ने क्यों लिखा ऐसा?

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में शामिल, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल