1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs WI: रिजवान-बाबर की साझेदारी के दमपर पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

PAK vs WI: रिजवान-बाबर की साझेदारी के दमपर पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 11:04 pm IST

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आज कराची में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

PAK vs WI 3rd T20I: Pakistan beat West Indies by 7 wickets- India TV Hindi
PAK vs WI 3rd T20I: Pakistan beat West Indies by 7 wickets Image Source : TWITTER

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच बड़ी शतकीय साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को गुरुवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

वेस्टइंडीज की टीम में कोविड-19 के नये मामले पाये जाने के बाद इस मैच के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में इसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीम के बीच हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज जून 2022 तक स्थगित कर दी गयी है।

पाकिस्तान के सामने 208 रन का लक्ष्य था। रिजवान ने 45 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाये जबकि बाबर ने 53 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 158 रन की साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर सात गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

Ashes 2020-21: पहले दिन के आखिरी सत्र ने मेरे धैर्य की परीक्षा ली- लाबुशेन

इससे पहले वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 207 रन बनाये थे। उसकी तरफ से कप्तान निकोलस पूरण ने 37 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाये। उनके अलावा शमर्थ ब्रूक्स ने 49, ब्रेंडन किंग ने 43 और डेरेन ब्रावो ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल