PBKS vs DC Dream 11 Prediction: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 8 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक इस सीजन कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 7 को अपने नाम किया है, जबकि तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। पंजाब किंग्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर बात की जाए तो वह अभी 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को बनाएं रखने के लिए ये मैच काफी अहम है, जिसमें हम आपको इस मैच की ड्रीम11 के बारे में बताने जा रहे हैं।
चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाजों को दें अपनी टीम में जगह
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और प्रभसिमरन सिंह को अपनी इस टीम में चुन सकते हैं। वहीं प्रमुख बल्लेबाजों में आप श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स को चुन सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप अपनी इस टीम 2 प्लेयर्स को चुन सकते हैं, जिसमें अक्षर पटेल और मार्को यान्सन का नाम शामिल हैं। वहीं प्रमुख गेंदबाजों में आप अर्शदीप सिंह, मिचेल स्टार्क और युजवेंद्र चहल को अपनी इस संभावित ड्रीम11 टीम में शामिल कर सकते हैं। आप अपनी इस टीम में केएल राहुल को कप्तान चुन सकते हैं, जिनके बल्ले से इस मुकाबले में एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है, वहीं उपकप्तान आप मार्को यान्सन को बना सकते हैं।
PBKS vs DC मैच की संभावित ड्रीम11 टीम
केएल राहुल (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, मार्को यान्सन (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
हेड टू हेड में दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर
दोनों ही टीमों का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें पलड़ा लगभग बराबरी का देखने को मिलता है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है।
ये भी पढ़ें
अजिंक्य रहाणे ने रचा नया कीर्तिमान, इस मामले में धोनी और रोहित भी रह गए उनसे पीछे
IPL 2025: हार से कोलकाता को हुआ तगड़ा नुकसान, प्लेऑफ की रेस में ये टीमें हुई आगे