1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL 2026 LIVE Streaming: दुनियाभर में होगा PSL का प्रसारण, किस देश में किस चैनल पर देख पाएंगे LIVE मैच?

PSL 2026 LIVE Streaming: दुनियाभर में होगा PSL का प्रसारण, किस देश में किस चैनल पर देख पाएंगे LIVE मैच?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 25, 2026 07:51 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 08:22 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दुनियाभर के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

PSL 2026- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग Image Source : AP

PSL 2026 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। PSL का ये 11वां सीजन होगा, जिसमें कुल 44 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट से पहले दुनियाभर के दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही चल रहा है कि आखिर PSL 2026 को लाइव कहां देखा जा सकेगा? अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने इस पर पूरी तस्वीर साफ कर दी है। PCB ने आधिकारिक तौर पर PSL 2026 के लिए इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स की घोषणा कर दी है, जिससे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, साउथ एशिया और मिडिल ईस्ट समेत कई क्षेत्रों में फैंस आसानी से लाइव मैच देख सकेंगे।

दुनियाभर में कहां देखे पाएंगे PSL 2026?

PSL 2026 को अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है। यूनाइटेड किंगडम में एआरवाई डिजिटल (ARY Digital), एआरवाई प्लस (ARY Plus) और टैपमैड (Tapmad) पर PSL के मैच लाइव प्रसारित होंगे। बांग्लादेश में T स्पोर्ट्स और टैपमैड पर लीग का प्रसारण होगा जबकि श्रीलंका के क्रिकेट फैंस डायलॉग टेलीविजन पर लाइव मैच देख पाएंगे। नेपाल में भी टैपमैड पर मैच ब्रॉडकास्ट होंगे।

इस सीजन का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि ESPN जैसे ग्लोबल स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए PSL के साथ साझेदारी की है। इससे लीग की पहुंच और भी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में क्रिकबज (Cricbuzz) के जरिए प्रसारण किया जाएगा, जो एलिफ (ELIFE), स्विच टीवी (Switch TV) और स्टार प्ले (StarPlay) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रहेगा यानि दर्शकों को कई विकल्प मिलेंगे। अमेरिका और कनाडा में Willow TV पहले की तरह मुख्य ब्रॉडकास्टर रहेगा, जिससे नॉर्थ अमेरिका के फैंस बिना किसी परेशानी के हर मैच का आनंद ले सकेंगे।

मार्च के आखिर में होगा PSL और IPL आगाज

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 इस बार लगभग एक ही समय पर आयोजित होंगे। PSL जहां 26 मार्च से खेला जाएगा। वहीं, IPL के 19वें सीजन का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को T20 क्रिकेट का डबल मजा देखने को मिलेगा। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस दोनों लीगों के स्टार्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल