1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: 100वें टेस्ट में आर अश्विन का ऐतिहासिक कारनामा, कपिल देव को एक खास लिस्ट में पछाड़ा

IND vs ENG: 100वें टेस्ट में आर अश्विन का ऐतिहासिक कारनामा, कपिल देव को एक खास लिस्ट में पछाड़ा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 07, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 05:18 pm IST

R Ashwin: धर्मशाला में आर अश्विन अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। आर अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए।

R Ashwin- India TV Hindi
100वें टेस्ट में आर अश्विन का ऐतिहासिक कारनामा Image Source : GETTY

IND VS ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों के स्कोर पर ढेर कर दी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन के स्टंप्स तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। इससे पहले अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे आर अश्विन के कमाल की गेंदबाजी की। 

100वें टेस्ट मैच में आर अश्विन का प्रदर्शन 

आर अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इस खास मैच की पहली पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आर अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी में 11.4 ओवर गेंदबाजी की और 51 रन देखर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान आर अश्विन ने बेन फोक्स, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

कपिल देव को इस खास लिस्ट में पछाड़ा

आर अश्विन ने इस मैच की पहली पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह भारत के लिए 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में कपिल देव सबसे आगे थे। कपिल देव ने अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 69 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। 

कुलदीप यादव ने झटके 5 विकेट 

इस मैच की पहली पारी में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। कुलदीप यादव ने 15 ओवर में 72 रन खर्च करके 5 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव ने जैक क्राउली, बेन डकेट, ऑली पोप, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जैसे स्टार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। ये उनके करियर में चौथा मौका है जब उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। 

ये भी पढ़ें

IND VS ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इस खास मामले में बन गए नंबर-1

IND VS ENG: बैजबॉल का बैंड बजाने के बाद अश्विन-कुलदीप में क्यों छिड़ी बहस? Video देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल