1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीता ये बड़ा अवॉर्ड

CSK के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीता ये बड़ा अवॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 13, 2024 05:48 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 05:48 pm IST

आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। इस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में सर रिचर्ड हैडली मेडल जीता है।

Rachin Ravindra- India TV Hindi
CSK के खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में जीता ये बड़ा अवॉर्ड Image Source : GETTY

New Zealand Cricket Awards 2023: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2023 क्रिकेट अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। इस बार  केन विलियमसन को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। डेरिल मिचेल ने वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर और मिचेल सेंटनर ने टी20I प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। वहीं, न्यूजीलैंड के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड 24 साल के एक खिलाड़ी को दिया गया है। खास बात ये है कि ये खिलाड़ी भारतीय मूल का है। 

CSK के खिलाड़ी ने रचा इतिहास 

भारत में पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र को साल 2023 के लिए न्यूजीलैंड का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है।  इसके लिए उन्हें सर रिचर्ड हैडली मेडल दिया गया है। वह सर रिचर्ड हैडली मेडल पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वहीं, केन विलियमसन को टेस्ट मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एएनजेड साल के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

तीनों फॉर्मेट में छोड़ी अपनी छाप 

रवींद्र महज 24 साल की उम्र में सर रिचर्ड हैडली मेडल के सबसे कम उम्र के विजेता हैं। वह पिछले एक सीजन में टेस्ट और सीमित ओवर की क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम के अहम खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। पिछले साल मार्च में नेशनल टीम में जगह बनाने के बाद रविंद्र ने भारत में खेल गए वर्ल्ड कप में 64 की औसत से 578 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। इस प्रदर्शन के बाद रवींद्र को 2023 के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी चुने गए थे।  

एमेलिया केर ने भी मारी बाजी 

महिलाओं में एमेलिया केर ने न्यूजीलैंड क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।  उन्हें डेबी हॉकले मेडल से सम्मानित किया गया। यह लेग-स्पिनर ऑलराउंडर वनडे सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी। उन्होंने दो शतक और 67 की औसत से 541 रन बनाए।  वह टी20 इंटरनेशनल में  सीजन में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजी की सूची में संयुक्त रूप से टॉप पर है। उन्होंने इस दौरान बल्ले से 42 की औसत और 118 की स्ट्राइक रेट से 252 रन भी बनाए। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 में बदल जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम, अब इस अवतार में नजर आएगी टीम

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, सीजन के पहले मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल