1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष, लेंगे रोजर बिन्नी की जगह

राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष, लेंगे रोजर बिन्नी की जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 02, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 12:53 pm IST

राजीव शुक्ला को बीसीसीआई एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने वाला है। शुक्ला फिलहाल बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और अब वो अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।

Rajiv Shukla & Roger Binny- India TV Hindi
राजीव शुक्ला & रोजर बिन्नी Image Source : GETTY

राजीव शुक्ला बीसीसीआई के नए अध्यक्ष होंगे। वह अगले महीने मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। राजीव शुक्ला अगले महीने बोर्ड अध्यक्ष के रूप में रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। ANI ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि 70 वर्ष के बिन्नी 19 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। दरअसल रोजर बिन्नी की आयु सीमा इस पद के लिए पूरी होने वाली है। शुक्ला वर्तमान में क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं और अगले 3 महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे रोजर बिन्नी इस साल 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र के बाद अध्यक्ष पद पर कार्यरत नहीं रह सकता। इसी वजह से उन्हें अपना ये पद छोड़ना होगा। ऐसे में जब तक अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति का चयन नहीं होता है तब तक राजीव शुक्ला बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

2022 में बीसीसीआई प्रेसिडेंट बने थे रोजर बिन्नी

बता दें कि रोजर बिन्नी को 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने सौरव गांगुली की जगह ली थी। बिन्नी की गिनती भारत के अच्छे गेंदबाजों में की जाती है। उनके आंकड़ों की बात करें तो बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले। दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने कुल 126 विकेट अपने नाम किए। 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत में रोजर बिन्नी ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे।

इस वक्त बीसीसीआई उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला 2020 से बीसीसीआई उपाध्यक्ष की भूमिका में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह 2017 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के लिए भी सचिव की भूमिका में काम कर चुके हैं। शुक्ला 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन भी रहे। अब वो बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

जिस खिलाड़ी को निकाला, उसी ने लगा दी मुंबई इंडियंस की लंका, निकला छिपा रुस्तम

PBKS से हारने के बाद तिलमिलाए हार्दिक पांड्या, इन्हें ठहराया कसूरवार, बुमराह को लेकर कही ऐसी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल