1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन की BBL टीम हुई फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान; पाकिस्तानी खिलाड़ी भी है स्क्वाड का हिस्सा

रविचंद्रन अश्विन की BBL टीम हुई फाइनल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान; पाकिस्तानी खिलाड़ी भी है स्क्वाड का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 24, 2025 12:17 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 12:17 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने आईपीएल से भी अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है उनका अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलना तय हो गया, जिसमें अश्विन सिडनी थंडर टीम की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे।

Ravichandran Ashwin- India TV Hindi
रविचंद्रन अश्विन Image Source : PTI

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने साल 2024 के आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। वहीं इसके बाद उन्होंने पिछले महीने आईपीएल से भी अपने संन्यास का ऐलान करने के साथ सभी को अपने इस फैसले से चौंका दिया था। अश्विन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने के साथ उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि वह विदेशी टी20 लीग में खेलने के मौके देखेंगे, जिसमें अब वह आईपीएल के बाद वर्ल्ड क्रिकेट की दूसरी सबसे मशहूर क्रिकेट लीग बिग बैश में खेलते हुए दिखाई देंगे। अश्विन आगामी बीबीएल के सीजन में किस टीम का हिस्सा होंगे ये भी तय हो गया है।

अश्विन सिडनी थंडर की स्क्वाड का बनेंगे हिस्सा

रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के साल 2025-26 के सीजन में सिडनी थंडर टीम का हिस्सा होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सीजन में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बनेंगे। सिडनी थंडर टीम की तरफ से अश्विन को स्क्वाड का हिस्सा बनाने का आधिकारिक ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुद इस महीने की शुरुआत में अश्विन से संपर्क करके बीबीएल में उनके हिस्सा लेने की संभावना पर बात की थी। अश्विन ने बीबीएल विदेशी प्लेयर्स के ड्राफ्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, लिहाजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें सिडनी थंडर टीम का हिस्सा बनने के लिए विशेष अनुमति देगा।

पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान भी सिडनी थंडर का हिस्सा

बिग बैश लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी जिसमें फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। अश्विन जो इंटरनेशनल टी20 लीग में भी खेलते हुए दिखाई देंगे तो वह इसके सीजन के खत्म होने के बाद बीबीएल में हिस्सा ले पाएंगे। सिडनी थंडर की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें विदेशी प्लेयर्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान का नाम भी शामिल है, जिसमें वह और अश्विन एक ही टीम से खेलते हुए दिखाई देने की उम्मीद की जा सकती है।

बीबीएल 2025-26 के लिए सिडनी थंडर टीम का स्क्वाड

टॉम एंड्रयूज, वेस एगर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), ओली डेविस, लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड), मैथ्यू गिलकेस, क्रिस ग्रीन, रयान हेडली, शादाब खान (पाकिस्तान), सैम कोन्स्टास, नाथन मैकएंड्रू, ब्लेक निकितारास, डैनियल सैम्स, तनवीर संघा, डेविड वार्नर।

ये भी पढ़ें

ICC को आखिरकार उठाना पड़ा बड़ा कदम, टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले देश को किया सस्पेंड

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली तूफानी पारी, लगाए कुल 11 चौके-छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल