1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची के मैदान पर टेस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय बॉलर ले पाया 5 विकेट हॉल, चौथे टेस्ट में खेलना लगभग तय

रांची के मैदान पर टेस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय बॉलर ले पाया 5 विकेट हॉल, चौथे टेस्ट में खेलना लगभग तय

 Published : Feb 21, 2024 09:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 12:02 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : AP

India vs England 4th Test Ranchi: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के पास अभी 2-1 की लीड है। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों से हराया था, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। रांची के मैदान पर अभी तक भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट मैचों में सिर्फ एक ही बॉलर 5 विकेट हॉल ले पाया है। ये प्लेयर बेहतरीन गेंदबाजी करने में माहिर है और इस खिलाड़ी का चौथे टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय है। 

इस भारतीय बॉलर ने हासिल किए पांच विकेट हॉल

रांची के मैदान पर अभी तक भारतीय टीम ने 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने एक में जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। रवींद्र जडेजा इकलौते भारतीय बॉलर हैं, जिन्होंने रांची के मैदान पर टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल हासिल किया है। उन्होंने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

इस खिलाड़ी ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

रवींद्र जडेजा रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने रांची के मैदान पर 2 टेस्ट मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं। 8 विकेट के साथ उमेश यादव दूसरे नंबर पर हैं। मोहम्मद शमी ने रांची के मैदान पर 5 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। 

शानदार फॉर्म में हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 87 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा पांच विकेट भी हासिल किए थे। इसके बाद चोटिल होने की वजह से वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और टीम इंडिया को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जिताया। वह टीम के लिए सबसे बडे़ मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने मैच में शतक लगाया और पांच विकेट हॉल भी हासिल किया। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इसी वजह से मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 

टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

यह भी पढ़ें: 

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एस्तोनिया के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, किसी यूरोपिय देश को पहली बार हराया

पूर्व इंग्लिश कप्तान की सलाह, जॉनी बेयरस्टो को रांची टेस्ट से कर देना चाहिए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल