RCB vs LSG Live IPL Cricket Score: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम को 182 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम सिर्फ 153 रन ही बना पाई। आरसीबी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए।