RCB vs MI: मुंबई इंडियंस की वडोदरा के कोटांबी में BCA स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 16 में टेबल-टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से नैट साइवर-ब्रंट ने शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। पहली बार किसी खिलाड़ी ने WPL के इतिहास में शतक ठोकने का बड़ा कारनामा किया है। इससे पहले टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर 99 रन था। मुंबई के स्कोर का पीछा करने उतरी RCB का आगाज बहुत खराब हुआ है। मुंबई ने 31 रन के भीतर ही RCB के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद छठे ओवर की पहली गेंद पर राधा यादव आउट होकर पवेलियन लौट गईं। इसके कुछ देर तक विकेट का गिरना थम गया लेकिन फिर 12वें ओवर की पहली गेंद पर टीम ने अपना छठा विकेट खो दिया। नादिन डी क्लर्क 28 रन के निजी स्कोर पवेलियन लौट गईं। 15वें ओवर में RCB का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। आखिरी ओवर्स में ऋचा घोष ने अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहीं। RCB 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 15 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। ऋचा घोष ने 50 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज बहुत खराब रहा। मुंबई को दूसरे ओवर में पहला झटका लग गया। लॉरेन बेल ने सजीवन सजना को पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, इसके बाद मैथ्यूज और नैट साइवर ने पैर जमाते हुए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। नैट साइवर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। हालांकि, मैथ्यूज अर्धशतक बनाकर आउट हो गईं हैं। 18 ओवर में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 184 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। नैट साइवर ब्रंट शतक के बेहद करीब हैं। इस बीच 19वें ओवर में कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर डि क्लर्क का शिकार बन गईं। इसके बाद नैट साइवर-ब्रंट ने अपना शतक पूरा करते हुए मुंबई को 199 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।
प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, पूनम खेमनार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।