इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें अभी इसके शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई की तरफ से भले ही नहीं किया गया, लेकिन सीजन का आगाज 28 मार्च से होना तय हो चुका है। इसी को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत जिनका पिछला आईपीएल सीजन बल्ले से कोई खास नहीं रहा था, वह इस बार सीजन का आगाज होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के अंडर में ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दिए हैं।
ऋषभ पंत का आईपीएल 2026 के सीजन से पहले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में युवराज सिंह के अंडर में जो ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सामने आया है उसमें वह ऑफ साइड की तरफ अधिक शॉट खेलने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए हैं। इस बदलाव से वह अब ऑफ साइड पर अधिक शॉट खेलते हुए और रन बनाने के बेहतर मौके ढूंढ सकते हैं। इसे पंत की बल्लेबाजी में एक टेक्निकल बदलाव के तौर पर भी देखा जा सकता है। पंत जब नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तो उस समय युवराज सिंह अंपायर की पोजीशन लिए उन्हें काफी ध्यान से देख रहे थे।
आईपीएल 2025 का सीजन ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ था। डेब्यू सीजन के बाद से ये पंत का सबसे खराब सीजन बल्ले से रहा था, जिसमें वह सिर्फ 269 रन ही बनाने में कामयाब हो सके, जिसमें आखिरी लीग मैच में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। पंत को उनके इस खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय वनडे स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया था। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स उनके नेतृत्व में खेलते हुए पिछले सीजन में 7वें नंबर पर खत्म किया था। बता दें कि युवराज ने हाल में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका निभाई है, जिसमें प्रमुख तौर पर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें
एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान
संपादक की पसंद