1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद खुश हुए कप्तान रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

जीत के बाद खुश हुए कप्तान रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 03, 2025 06:00 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 06:00 am IST

रोहित शर्मा की कप्तानी में जारी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों ही में उन्हें जीत मिली है। अब भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई। भारत का मुकाबला अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। दरअसल रोहित शर्मा ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में एक बदलाव किया था। उन्होंने हर्षित राणा को आराम देकर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। रोहित का ये फैसला एक दम सही साबित हुआ। उन्होंने मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की।

रोहित शर्मा ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने वरुण को लेकर कहा, उनमें कुछ अलग बात है, इसलिए वह कोशिश करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वरुण क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वो अगले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। उनके लिए हर मैच जीतना और एक छोटे टूर्नामेंट में सब कुछ सही करना महत्वपूर्ण है। उनके लिए गलतियों को तुरंत सुधारना महत्वपूर्ण है, और यहीं से उन्हें पता चलता है कि आपकी टीम ऊपर जा रही है या नीचे जा रही है। 

NZ के खिलाफ जीत को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने को लेकर कप्तान ने कहा कि जीत के साथ ग्रुप स्टेज को समाप्त करना महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है जो अच्छा क्रिकेट खेल रही है। अच्छा परिणाम पाने के लिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना था और हमने वही किया। 30/3 होने के बाद एक साझेदारी होना जरूरी था और उन्हें लगा कि उन्होंने एक अच्छा स्कोर बना लिया है। उनकी गेंदबाजों के पास उस स्कोर को डिफेंड करने की क्षमता थी।

ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर रोहित ने कहा कि यह एक अच्छा मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी टूर्नामेंट अच्छा खेलने का एक अच्छा इतिहास है, लेकिन उनके लिए भी यह उनको हराने का एक अच्छा मौका है। उन्हें उम्मीद है कि, यह एक शानदार मैच होगा। उम्मीद है कि वो वहां भी जीत हासिल करेंगे। बता दें कि भारत 04 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर सेमीफाइनल मैच खेलेगा।

यह भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे गेंदबाज

विराट कोहली ने ध्वस्त किया राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान, सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे करके पहले नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल